खबर
Top News

60 रुपए की पानी की बोतल के इतने वसूल: अब इस होटल को चुकाने होंगे इतने रुपए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जून 2026, 12:44 pm
शेयर करें:
60 रुपए की पानी की बोतल के इतने वसूल

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भोपाल के होटल रेडिसन में 60 रुपए एमआरपी वाली मिनरल वॉटर की बोतल के 175 रुपए वसूलने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। आयोग ने कहा कि होटल अपने यहां उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के कारण एमआरपी से अधिक कीमत ले सकता है, लेकिन उसी कीमत पर अलग से जीएसटी वसूलना अनुचित व्यापार व्यवहार है।

आयोग ने होटल को उपभोक्ता से अतिरिक्त वसूले गए 10.80 रुपए लौटाने के साथ पांच हजार रुपए मानसिक प्रताड़ना और तीन हजार रुपए वाद व्यय के रूप में भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। यदि निर्धारित अवधि में राशि का भुगतान नहीं किया गया तो होटल को 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा।

2022 में दर्ज हुई थी शिकायत
मामला अप्रैल 2022 का है। रायसेन रोड निवासी हुकुम सिंह ठाकुर अपने चार साथियों के साथ भोपाल स्थित होटल रेडिसन में बुफे डिनर के लिए गए थे। भोजन के दौरान उन्होंने एक मिनरल वॉटर की बोतल ली, जिस पर 60 रुपए एमआरपी अंकित थी। हालांकि होटल के बिल में उसकी कीमत 175 रुपए जोड़ी गई।

कुल बिल 6,809.88 रुपए आने पर हुकुम सिंह ने पानी की बोतल की कीमत पर आपत्ति जताई, लेकिन होटल प्रबंधन ने राशि लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई। आयोग ने जून 2026 में अपना फैसला सुनाया।

होटल का पक्ष
होटल प्रबंधन ने आयोग के समक्ष दलील दी कि होटल और रेस्टोरेंट केवल उत्पाद नहीं बेचते, बल्कि एयर कंडीशनिंग, बैठने की व्यवस्था, लाउंज, संगीत, सर्विस और अन्य आतिथ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराते हैं। इसलिए ग्राहकों से मेन्यू कार्ड में निर्धारित कीमत ही ली जाती है। होटल का यह भी कहना था कि मेन्यू में पहले से स्पष्ट उल्लेख था कि जीएसटी अलग से देय होगा।

आयोग ने क्या कहा
आयोग ने सुप्रीम कोर्ट और अन्य न्यायिक निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि होटल या रेस्टोरेंट में एमआरपी से अधिक कीमत लेना अपने आप में अवैध नहीं है और इसे सेवा में कमी नहीं माना जा सकता।

हालांकि आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि जब होटल ने पानी की बोतल की कीमत 175 रुपए तय कर दी, तो उसी राशि में जीएसटी शामिल माना जाएगा। ऐसे में उस पर अलग से 18 प्रतिशत जीएसटी (10.80 रुपए) वसूलना अनुचित व्यापार व्यवहार और सेवा में कमी है।

उपभोक्ता अधिकारों से जुड़ा अहम फैसला
शिकायतकर्ता पक्ष के अधिवक्ता शशिकांत वर्मा ने कहा कि मामला केवल ₹10.80 का नहीं, बल्कि उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा का है। उनके अनुसार यह फैसला स्पष्ट संदेश देता है कि यदि किसी उपभोक्ता के साथ अनुचित व्यापार व्यवहार होता है, तो वह कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से न्याय प्राप्त कर सकता है।

इन फैसलों का दिया गया हवाला
आयोग ने अपने आदेश में फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया बनाम यूनियन ऑफ इंडिया (2017) तथा आईटीसी लिमिटेड बनाम केसी खन्ना (2023) के फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि होटल, रेस्टोरेंट, एयरलाइन और रेलवे जैसी संस्थाएं पैकेज्ड वस्तुएं अपनी सेवाओं के साथ उपलब्ध कराती हैं। इसलिए इन पर सामान्य रिटेल एमआरपी नियम उसी रूप में लागू नहीं होते, जैसे खुदरा दुकानों पर होते हैं।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 15 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 15 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 15 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 15 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 15 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 15 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 15 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 16 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 16 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 16 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 16 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 16 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 16 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 16 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 16 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 16 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 16 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 16 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 16 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!