नाबालिग से गैंगरेप: एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है।
पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद कार्रवाई करते हुए एक आरोपी आसिफ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायर किए। एक गोली हेड कॉन्स्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी।
घायल आरोपी को उपचार के लिए AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
दर्शन के बाद दोस्त के साथ पार्क पहुंची थी नाबालिग
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग सोमवार शाम अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर गई थी। दर्शन के बाद दोनों करीब 7:30 बजे गेट नंबर-7 से आस्था कुंज पार्क में दाखिल हुए।
आरोप है कि पार्क में तीन युवक उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताया। उन्होंने दोनों को धमकाया और नाबालिग को उसके दोस्त से अलग कर सुनसान स्थान पर ले गए।
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी आसिफ ने पिस्टल और चाकू दिखाकर नाबालिग को धमकाया।
इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने उसे किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
रात 8:45 बजे मिली पुलिस को सूचना
पुलिस को रात करीब 8:45 बजे PCR कॉल के जरिए घटना की जानकारी मिली। इसके बाद अमर कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, जहां नाबालिग अपने दोस्त के साथ मिली।
पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए AIIMS भेजा। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
DM ऑफिस रोड के पास पुलिस ने घेरा
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई थीं। जांच के दौरान आसिफ के DM ऑफिस रोड, अमर कॉलोनी के पास होने की सूचना मिली।
पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने कथित तौर पर तीन राउंड फायर किए। एक गोली हेड कॉन्स्टेबल राजेश की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी।
इसके बाद पुलिसकर्मी ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक गोली आसिफ के दाहिने पैर में लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
पिस्टल और बाइक बरामद
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर क्राइम टीम और FSL टीम को बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक मौके से पिस्टल और बाइक बरामद की गई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस अब आरोपी के साथियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
POCSO और BNS की धाराओं में केस
मामले में BNS और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सितंबर में नाबालिगों से यौन अपराध के कई मामले
दिल्ली में सितंबर के दौरान नाबालिगों से जुड़े यौन अपराध के कई मामले सामने आए हैं। 12 सितंबर को स्वरूप नगर में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद हत्या का मामला सामने आया था।
इसके बाद 16 सितंबर को सदर बाजार इलाके में 10 वर्षीय बच्ची से रेप का मामला दर्ज हुआ। NCRB के 2024 के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में POCSO एक्ट के तहत 1,553 मामले दर्ज हुए थे। यह औसतन प्रतिदिन चार से अधिक मामलों के बराबर है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं।
संबंधित समाचार

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा:=व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजकर तय होता था सौदा; 5 आरोपी गिरफ्तार

उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण:10 दिन में हटाने का आदेश

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज:मुख्यमंत्री से मिले अधिकारी; बोले- लोकसेवकों के प्रति मर्यादा रखें जनप्रतिनिधि

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या

फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट:चर्चित हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप; थाने में एफआईआर दर्ज

गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान:‘पहचान छिपाकर आने वालों पर लगे रोक’; गरबा शक्ति आराधना का पर्व, इसे फैशन और व्यावसायिक आयोजनों तक सीमित न करें

प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा:तेज रफ्तार से वाहन चलाकर कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!