खबर
Top News

वैश्विक निवेशकों का दावोस में किया विश्वास अर्जित, सीएम डॉ. मोहन यादव: राज्य की क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर प्रभावी ढंग से किया प्रस्तुत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जनवरी 2026, 4:57 pm
शेयर करें:
वैश्विक निवेशकों का दावोस में किया विश्वास अर्जित, सीएम डॉ. मोहन यादव

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हाल ही में दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मुझे मिला। यह यात्रा केवल मेरी नहीं थी, बल्कि मध्य प्रदेश के साढ़े आठ करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं की यात्रा थी।

दावोस के वैश्विक मंच पर हमने दुनिया को यह संदेश दिया कि मध्यप्रदेश भरपूर संभावनाओं का प्रदेश है, जहाँ नीति में स्थिरता है, प्रशासन में पारदर्शिता है और निवेश के लिए पूर्णतया अनुकूल वातावरण है। उद्योग, ऊर्जा, तकनीक, पर्यटन, कृषि, शिक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्रों में राज्य की क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

इसके साथ ही विश्व आर्थिक मंच पर मध्य प्रदेश ने सक्रिय, सशक्त और रणनीतिक भागीदारी दर्ज की। दावोस की सहभागिता ने साबित किया कि मध्यप्रदेश केवल चर्चाओं का हिस्सा नहीं, बल्कि ठोस निवेश परियोजनाओं के लिए तैयार राज्य है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा ‍कि नवकरणीय ऊर्जा, स्वच्छ विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन पर हमारी स्पष्ट सोच ने वैश्विक निवेशकों का विश्वास अर्जित किया है। अनेक अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं और उद्योग समूहों के साथ सकारात्मक संवाद हुए हैं, जो आने वाले समय में निवेश, तकनीक और रोजगार के रूप में धरातल पर दिखाई देंगे।

हमारा लक्ष्य केवल निवेश लाना नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार, किसानों को समृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है।

मध्य प्रदेश ने स्थापित विद्युत क्षमता में 73 गुना वृद्धि हासिल की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि डि-रिस्किंग द ग्रीन लीप: सबनेशनल ब्लूप्रिंट्स फॉर यूटिलिटी-स्केल एनर्जी ट्रांज़िशन सत्र जिसमें राज्य के ग्रीन ट्रांज़िशन पर चर्चा हुई। राज्य ने पिछले 15 वर्षों में मध्यप्रदेश ने स्थापित विद्युत क्षमता में 73 गुना वृद्धि हासिल की है।

दूसरे सत्र में ‘Reimagining Tourism at Scale’ मध्यप्रदेश की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और विरासत आधारित पर्यटन क्षमताओं को प्रस्तुत किया गया। मालदीव के पर्यटन मंत्री के साथ भी चर्चा हुई जिसमें पर्यटन विकास, रूट कनेक्टिविटी और टूरिज्म क्षेत्र में कौशल विकास जैसे प्राथमिकताओं पर विचार–विमर्श हुआ।

मध्यप्रदेश को एक रणनीतिक निवेश हब के रूप में स्थापित करने के लिये मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल इको सिस्टम पर केंद्रित राउंडटेबल चर्चा हुई। इसमें सैंडोज़, NVIDIA, पेप्सिको, अपोलो हॉस्पिटल्स, मैनचेस्टर यूनाइटेड, पर महत्वपूर्ण चर्चाएं हुईं। मजबूत, समावेशी और भविष्योन्मुख अर्थव्यवस्था का निर्माण राज्य का लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘समृद्ध मध्य प्रदेश@2047’ के विज़न के तहत एक मजबूत, समावेशी और भविष्योन्मुख अर्थव्यवस्था का निर्माण राज्य का लक्ष्य है। दावोस में निवेशकों के लिए नीति स्थिरता, पारदर्शिता, प्रशासनिक सहयोग और तेज़ क्रियान्वयन का स्पष्ट संदेश दिया गया।

मध्यप्रदेश को निवेश के लिए एक भरोसेमंद और दीर्घकालिक साझेदार राज्य के रूप में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की और प्रदेश की मजबूत लॉजिस्टिक्स, नीति स्थिरता और रोज़गार सृजन वाले उद्योग इको सिस्टम को निवेशकों के सामने रखा गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो और ईवी कंपोनेंट्स, टेक्सटाइल एवं फार्मा जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहा। औद्योगिक पार्क, प्लग एंड प्ले सुविधाएं, सिंगल विंडो स्वीकृति प्रणाली और ऑफ्टर केयर (पोस्ट-इन्वेस्टमेंट सपोर्ट) को निवेशकों के लिए प्रमुख आकर्षण के रूप में रखा गया। दावोस में मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल में नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधियों ने राज्य की ओर से सक्रिय, सशक्त और बहुआयामी सहभागिता की।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 3 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 4 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 4 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 4 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 4 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 5 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 5 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 5 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 5 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 5 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 5 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 5 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 5 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 5 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 5 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 5 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 5 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 5 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!