जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर इलाके में शुक्रवार को काम के दौरान सिरदर्द होने की बात कहकर घर लौटे फर्नीचर ठेकेदार की तीन दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घर आने के कुछ देर बाद वह गुटखा खाने के लिए पान की दुकान पर गया था, जहां अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत बिगड़ती गई। पोस्टमार्टम में उसके जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि हुई है। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
चंदन नगर पुलिस के मुताबिक मृतक जितेंद्र पिता पप्पूलाल शर्मा (39) निवासी गीता नगर था। रिश्तेदार दीपक ने बताया कि जितेंद्र फर्नीचर कॉन्ट्रैक्टर था। उसके पिता भी उसके साथ काम करते थे। शुक्रवार को वह एक साइड पर काम कर रहा था।
इसी दौरान सिरदर्द होने की बात कहकर वह घर चला आया। कुछ देर परिवार के साथ रहने के बाद गुटखा खाने की बात कहकर घर के पास पान की दुकान पर पहुंचा। वहां अचानक गिरने की सूचना मिलते ही परिजन उसे अस्पताल ले गए।
अस्पताल में तीन दिन तक उपचार के बाद जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने किस परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खाया। जितेंद्र के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इतना माल जब्त

रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा:यातायात पुलिस की सख्ती; शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई;

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!