दोस्ती का खौफनाक अंत: पत्नी से छेड़छाड़ के शक में दोस्त की हत्या; खेत में दफनाया शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
बडगोंदा थाना क्षेत्र में लापता युवक की तलाश उस वक्त सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गई, जब उसका शव खेत में गड्ढा खोदकर दफन मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक खेड़ला निवासी मिथुन उर्फ धर्मेंद्र मालीवाड़ (30) की हत्या उसके ही दोस्त सुनील उर्फ सुखराम भाभर ने ने पत्नी रवीना से कथित छेड़छाड़ के विवाद में बके (धारदार हथियार) से वार कर की थी। हत्या के बाद आरोपी पति-पत्नी ने शव को खेत में दफन किया और बच्चों के साथ रातोंरात फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बच्चे के इलाज के लिए घर लाया था मिथुन
पुलिस जांच के मुताबिक घटना 4 अगस्त की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुई। सुनील अपने बच्चे के इलाज के सिलसिले में मिथुन को घर लेकर आया था। इसी दौरान सुनील के कुछ समय के लिए बाहर जाने पर मिथुन ने उसकी पत्नी रवीना को कथित तौर पर बुरी नीयत से पकड़ लिया। रवीना के चिल्लाने की आवाज सुनकर सुनील मौके पर पहुंचा और गुस्से में मिथुन पर बके से हमला कर दिया। सिर और गर्दन पर गंभीर वार लगने से मिथुन की मौके पर ही मौत हो गई।
खेत में गड्ढा खोदकर दफनाया शव
हत्या के बाद सुनील ने पत्नी रवीना के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। दोनों शव को पास के तलाई इलाके में स्थित खेत तक ले गए और वहां गड्ढा खोदकर दफना दिया। इसके बाद दोनों अपने बच्चों के साथ रात में ही वहां से फरार हो गए।
5 अगस्त को दर्ज हुआ था अपहरण का केस
मिथुन के लापता होने के बाद 5 अगस्त की देर रात बडगोंदा थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। अगले दिन 6 अगस्त की सुबह मोहन पटेल के खेत के पास तलाई क्षेत्र में मिट्टी के अंदर शव दबे होने की सूचना पुलिस को मिली।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश वास्कले पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मिट्टी हटवाकर शव बाहर निकलवाया। शव की जांच में सिर और गर्दन पर गंभीर चोट के निशान मिले, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच तेज कर दी।
घटना के बाद से फरार था सुनील, घर के पास मिले खून के निशान
पुलिस को सुनील पर इसलिए भी शक हुआ क्योंकि घटना वाली रात से ही वह फरार था। जिस स्थान पर मिथुन का शव दफन मिला, वहां से करीब 50 मीटर की दूरी पर सुनील का घर बताया गया है। पुलिस को घर के आसपास कुछ खून के निशान भी मिले। इन सुरागों के आधार पर पुलिस ने सुनील की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने उसे धार जिले के ग्राम भीलकुंडा से हिरासत में लिया। पूछताछ में सुनील ने मिथुन की हत्या करने और शव को पत्नी के साथ मिलकर खेत में दफनाने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी रवीना को भी गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!