स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की इंदौर शाखा द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, संयोगितागंज के समन्वय में स्कूल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
इसमें 110 बालिकाओं की हाइट, वेट, रक्त-अल्पता आदि की जांच कर दवाइयां प्रदान की गईं। साथ ही बच्चों के लिए जागरूकता सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें किशोर स्वास्थ्य, मासिक धर्म के समय स्वच्छता, पोषण आहार, व्यायाम, डिजिटल एब्यूज एवं अन्य विषयों पर जानकारी प्रदान की गई।
संस्था की ब्रांच मैनेजर दीपमाला विश्वकर्मा ने डॉ. महेंद्रकुमार जैन ‘मनुज’ को बताया उनकी संस्था द्वारा इंदौर में 67 वर्षों से समुदाय के आमजन के लिए स्वास्थ्य जाग्रति, किशोर स्वास्थ्य, सर्वाइकल कैंसर व ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग आदि विभिन्न प्रकार की सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं।
कार्यक्रम में डॉ. राधा गोयल, राजरानी भोसले (प्रोग्राम ऑफिसर), प्रतिभा वारे (नर्स), वैशाली पहुरकर (स्टोर कीपर) की सक्रिय सहभागिता रही। इंदौर ब्रांच की युवा सदस्य डॉ. अनुष्का जैन ने बालिकाओं को पोषण आहार की महत्ता पर जोर दिया।
वहीं दीपमाला विश्वकर्मा ने बताया संस्था द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के अतिरिक्त वंचित वर्ग की महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न प्रकार की वोकेशनल ट्रेनिंग भी दी जा रही है, जिससे वे अपनी व परिवार की आजीविका बढ़ाकर अपने जीवन स्तर को सुधार सकें।
जांच एवं उपचार में आर्थिक सहयोग हेतु मनोहर (सागर) का आभार व्यक्त किया तथा शाकउमावि, संयोगितागंज के प्रधानाचार्य व स्टाफ के प्रति धन्यवाद दिया गया।
संबंधित समाचार

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!