मकान दिलाने के नाम पर ठगी: 5.60 लाख लेकर फरार हुआ वकील; कलेक्टर कार्यालय में कराया था सौदा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र से आवास योजना के नाम पर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खुद को वकील बताने वाले एक युवक पर आरोप है कि उसने सरकारी आवास दिलाने का झांसा देकर 5.60 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आवास योजना में मकान दिलाने का दिलाया भरोसा
पुलिस के अनुसार रामनगर मुसाखेड़ी निवासी कपिल उईके ने नीलगिरी परिसर निवासी दीपक शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कपिल का आरोप है कि आरोपी ने उसकी मां अवंतीबाई के नाम से आवास योजना में मकान दिलाने का भरोसा दिलाया और इसी बहाने पूरे परिवार को अपने जाल में फंसा लिया।
कोर्ट कैंटीन में भरवाया फॉर्म
शिकायत के मुताबिक दीपक शर्मा ने कपिल और उसकी मां को जिला न्यायालय परिसर स्थित कैंटीन में बुलाया, जहां एक महिला के माध्यम से आवास योजना का फॉर्म भरवाया गया। इसके बाद अवंतीबाई के मोबाइल में 311 ऐप डाउनलोड कर यह विश्वास दिलाया गया कि मकान से जुड़ी सारी जानकारी इसी ऐप पर मिलेगी।
कुछ दिनों बाद आरोपी ने दावा किया कि आवास योजना का मकान अधिक कीमत पर किसी अन्य व्यक्ति को बेचा जा सकता है और इसके लिए सौदा तय कराया गया।
कलेक्टर कार्यालय में कराया सौदा
पीड़ित के अनुसार 10 जून को आरोपी उन्हें कलेक्टर कार्यालय लेकर गया, जहां कथित खरीदार पक्ष से करीब 9.60 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। इसमें से 5.60 लाख रुपये नकद दिए गए, जबकि शेष राशि खाते में जमा कराने की बात कही गई। परिवार को विश्वास में लेने के बाद आरोपी शाम को उनके घर पहुंचा और नकदी गिनने के बहाने अपने कब्जे में ले ली।
डर दिखाकर गायब किया बैग
पीड़ित का आरोप है कि अगले दिन आरोपी एक महिला के साथ घर आया और नगर निगम के सत्यापन की प्रक्रिया का हवाला देते हुए रुपये बाहर रखने को कहा। बाद में उसने कथित अधिकारी के आने की बात कहकर नकदी एक बैग में रखवा ली।
इसके बाद आरोपी कपिल को नाश्ता लेने बाहर भेजकर बैग अपने पास रख लिया और उसे नगर निगम चलने को कहा। नगर निगम पहुंचने पर वह बैग लेकर अंदर चला गया, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा।
फोन बंद, फिर पहुंचा पुलिस के पास
कपिल ने बताया कि आरोपी का मोबाइल लगातार बंद आने लगा और संपर्क पूरी तरह टूट गया। कई दिनों तक तलाश करने के बाद उसने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। जांच के बाद आजाद नगर पुलिस ने आरोपी दीपक शर्मा के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने आवास योजना और सरकारी कार्यालयों का नाम लेकर कहीं अन्य लोगों को भी इसी तरह निशाना तो नहीं बनाया।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!