गर्भगृह में प्रवेश के लिए फर्जीवाड़ा: जूना अखाड़े के नाम से नकली लेटर; फर्जी साइन-सील से 4 संतों को अनुमति दिलाने की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश और जल अर्पण की अनुमति हासिल करने के लिए जूना अखाड़े के नाम से कथित फर्जी पत्र तैयार किए जाने का मामला सामने आया है। पत्र में अखाड़े के संरक्षक हरिगिरि महाराज के फर्जी हस्ताक्षर और सील का इस्तेमाल कर चार संतों को गर्भगृह में प्रवेश दिलाने की अनुमति मांगी गई थी। मामला सामने आने के बाद जूना अखाड़े की ओर से महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
मंदिर समिति ने सत्यापन कराया तो खुला मामला
बताया जा रहा है कि 11 अगस्त को श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के पास जूना अखाड़े के लेटरहेड पर एक पत्र पहुंचा। इसमें चार संतों को गर्भगृह में प्रवेश और जल अर्पण कराने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया था। पत्र पर हरिगिरि महाराज के नाम से हस्ताक्षर और अखाड़े की सील लगी थी।
मंदिर समिति ने पत्र की सत्यता को लेकर जूना अखाड़े से संपर्क किया। सत्यापन के दौरान अखाड़े की ओर से स्पष्ट किया गया कि ऐसा कोई पत्र हरिगिरि महाराज ने जारी नहीं किया है। इसके बाद पत्र के फर्जी होने की जानकारी सामने आई।
जूना अखाड़े ने थाने में सौंपा फर्जी पत्र
मामले की गंभीरता को देखते हुए जूना अखाड़े की ओर से महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के साथ कथित फर्जी पत्र भी पुलिस को सौंपा गया है। अखाड़े ने पत्र तैयार करने और उसे इस्तेमाल करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
चार संतों के नाम, लेकिन अखाड़े को जानकारी नहीं
जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन भारती के अनुसार, मंदिर समिति के पास पहुंचा पत्र अखाड़े के संरक्षक हरिगिरि महाराज के नाम से जारी किया गया था, जबकि उस पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए। पत्र में चार संतों के नाम का उल्लेख है, लेकिन अखाड़े के पदाधिकारियों के अनुसार इन संतों के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
पुलिस जांच में जुटी, सामने आएगा किसने बनाया पत्र
महाकाल थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी लेटरहेड, हस्ताक्षर और सील किसने तैयार की और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!