घोड़ी से क्रूरता पर चार लोगों पर केस: दो एफआईआर दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मोहर्रम जुलूस के दौरान नृसिंह बाजार चौराहे पर घोड़ी के साथ कथित क्रूरता का वायरल वीडियो आखिरकार आरोपियों पर कार्रवाई की वजह बन गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और पशु प्रेमियों के विरोध के बाद पंढरीनाथ पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। आरोपियों पर घोड़ी को डंडे से पीटने और सड़क पर जबरन नचाकर उसकी जान जोखिम में डालने के आरोप हैं।
पुलिस के मुताबिक, पशु कल्याण संस्था के अध्यक्ष प्रियांशु जैन की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। पहले मामले में इकबाल कॉलोनी निवासी शब्बीर और शूटर के खिलाफ घोड़ी को डंडे से पीटने के आरोप में पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 के तहत केस दर्ज किया गया।
वहीं दूसरे वायरल वीडियो में घोड़ी को सड़क पर जबरन नचाने के मामले में वसीम खान (मदीना नगर) और रियाज (बड़वाली चौकी) के खिलाफ भी इसी अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में अलग एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, घटना 25 जून की रात करीब 11 बजे की है। वायरल वीडियो में एक जगह घोड़ी को डंडे से पीटते हुए और दूसरे वीडियो में उसे सड़क पर जबरन नचाते हुए देखा गया था।
वीडियो सामने आते ही पशु प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
पंढरीनाथ पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!