खबर
Top News

उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन: 95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 सितंबर 2026, 1:12 pm
शेयर करें:
उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रेस्टीज उद्योग एवं शैक्षणिक समूह के संस्थापक और पद्मश्री से सम्मानित नेम नाथ जैन का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे।

उनके निधन की खबर से इंदौर के उद्योग, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को मेघदूत मुक्तिधाम में किया जाएगा।

नेम नाथ जैन ने संघर्ष और मेहनत के दम पर इंदौर में अपनी अलग पहचान बनाई। भारत-विभाजन के बाद किशोरावस्था में इंदौर पहुंचे नेम नाथ जैन ने नौकरी के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी और आगे चलकर उद्योग जगत में एक बड़े समूह की नींव रखी।

रावलपिंडी में जन्म, विभाजन के बाद इंदौर आए
नेम नाथ जैन का जन्म रावलपिंडी में हुआ था। भारत-विभाजन के बाद करीब 16 वर्ष की उम्र में वे इंदौर आ गए। शुरुआती दौर में उन्होंने एक मिल में काम किया और नौकरी के साथ पढ़ाई भी जारी रखी।

उन्होंने इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वे SGSITS इंदौर के शुरुआती बैच के विद्यार्थियों में शामिल थे और अपने बैच में प्रथम स्थान हासिल किया था।

नौकरी के शुरुआती दौर में जिस कंपनी से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की, आगे चलकर उसी कंपनी में वे CEO के पद तक पहुंचे।

तीन दशक की नौकरी के बाद 1977 में शुरू किया उद्योग
करीब तीन दशक तक नौकरी करने के बाद नेम नाथ जैन ने वर्ष 1977 में प्रेस्टीज समूह की नींव रखी। समूह की शुरुआत कैटल फीड प्लांट से हुई थी। इसके बाद कारोबार का विस्तार कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, सोया उत्पाद और एग्री-बिजनेस के क्षेत्रों में हुआ।

समूह के आधिकारिक विवरण के अनुसार, समय के साथ प्रेस्टीज का कारोबार देश से बाहर भी विस्तारित हुआ और करीब 40 देशों तक पहुंचा।

उद्योग के साथ शिक्षा को भी बनाया अपना क्षेत्र
नेम नाथ जैन ने औद्योगिक गतिविधियों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी संस्थानों के निर्माण और विस्तार पर जोर दिया।

प्रेस्टीज समूह के शैक्षणिक संस्थानों का विस्तार इंदौर, देवास और ग्वालियर तक हुआ। बाद में प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी की स्थापना भी इसी शैक्षणिक दृष्टि का हिस्सा बनी।

उनके निधन की खबर के बाद शिक्षाविदों, उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों और शहर के अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

2021 में राष्ट्रपति भवन में मिला पद्मश्री सम्मान
व्यापार और वाणिज्य के क्षेत्र में योगदान के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2020 में नेम नाथ जैन को पद्मश्री देने की घोषणा की थी।

वर्ष 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।

नेम नाथ जैन के निधन के साथ इंदौर ने उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रहे एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया, जिन्होंने अपने संस्थानों के माध्यम से शहर की औद्योगिक और शैक्षणिक पहचान को विस्तार देने में भूमिका निभाई।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सड़क किनारे बेहोश मिली गर्भवती महिला; पुलिस की सूझबूझ से समय पर मिली मदद, टीम को 10 हजार रुपए का नकद इनाम

21 minutes ago
डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा
Top News

डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा:200 वाहनों की चेकिंग; शराबी और बिना नंबर की बाइकें पकड़ी

25 minutes ago
एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास:सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत को दिलाया पहला मेडल

27 minutes ago
सराफा थाना से निराश
Top News

सराफा थाना से निराश:व्यापारी पहुंचे कमिश्नर के दरबार

40 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान:पास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

about 1 hour ago
25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Top News

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

about 1 hour ago
वकील से मारपीट मामले में एक्शन
Top News

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

about 1 hour ago
एक्सटेसी कांड
Top News

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

about 1 hour ago
प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा
Top News

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

about 1 hour ago
जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा
Top News

जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा:करोड़ों के भुगतान मामले में EOW का एक्शन; 3 इंजीनियर और ठेकेदार पर केस दर्ज

about 1 hour ago
सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई
Top News

सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई:आस्था के रंगों में रंगा शहर; गूंज रहा ‘गणपति बप्पा मोरया'

about 1 hour ago
मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार
Top News

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

about 2 hours ago
कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

about 2 hours ago
कोई मामला लंबित नहीं है
Top News

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

about 2 hours ago
चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला
Top News

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ

about 2 hours ago
फिर नोट बोलेगा
Top News

फिर नोट बोलेगा:डिजिटल का 66% नकदी में बदल सकता है

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास:28 साल बाद भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में मेडल; मनु भाकर चूकीं

about 2 hours ago
नकद नारायण की जय-जय
Top News

नकद नारायण की जय-जय:इंदौर में आज नो यूपीआई-डे; कैश में होगा कारोबार

about 2 hours ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 2 hours ago
एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या
Top News

एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या:9 टुकड़ों में मिला शव; दो बैग में भरकर कार में रखा था, पत्नी-बेटा लापता

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!