पूर्व कर्मचारी निकला चोरी का मास्टर माइंड: पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए ऑफिस से उड़ाए थे 1.70 लाख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित एक ऑफिस से 1.70 लाख रुपए चोरी होने के मामले में पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि चोरी करने वाला कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि उसी कंपनी का पूर्व कर्मचारी निकला।
नौकरी से निकाले जाने के बाद आरोपी बदले की भावना से ऑफिस पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर से 1.50 लाख रुपए बरामद किए हैं।
टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक पांच मई को फरियादी दीपक पिता बाबूराव काले निवासी पुष्प विहार एक्सटेंशन ने विजय नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि उनके ऑफिस एनआरके बिज पार्क पीयू-4 से दराज में रखे 1.70 लाख रुपए चोरी हो गए हैं। मामले में पुलिस ने धारा 331(3) और 305-ए बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।
टीम ने बिज पार्क और आसपास लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में हेलमेट और गमछे से चेहरा ढंककर एक संदिग्ध युवक ऑफिस में आते-जाते दिखाई दिया।
सायबर सेल और मुखबिर की मदद से आरोपी की पहचान संजय उर्फ जय पिता राधेश्याम बड़ोदिया (28) निवासी शांति नगर, मूसाखेड़ी के रूप में हुई जिसके बाद टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के बारे में पूछताछ की तो आरोपी ने चोरी करना स्वीकारा।
उसने पुलिस को बताया कि वह पहले उसी ऑफिस में काम करता था। कुछ दिन पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी बात से नाराज होकर उसने ऑफिस की रेकी की और मौका देखकर रुपए चोरी कर लिए।
पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी गई रकम में से 1.50 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बाकी 20 हजार रुपए उसने खाने-पीने और वाहन मरम्मत में खर्च कर दिए।
संबंधित समाचार

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

मंदिर परिसर में मचा हड़कंप:बंद कमरे को लेकर लोगों ने बुलाई पुलिस; पुजारी और युवक हिरासत में

घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन:हजारों के खिलौने-कपड़े बरामद; आरोपी गिरफ्तार

आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप:चंद मिनट में धधके दोनों वाहन; जिंदा जल गया ड्राइवर

पुरानी रंजिश में फायरिंग:आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, खाली कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त

युवाओं पर कांग्रेस का फोकस:‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी:विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!