खाद्य सुरक्षा में गड़बड़ी पड़ी भारी: शहर के दो बार लाइसेंस निलंबित; कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खाद्य सुरक्षा मानकों और जनस्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं पर इंदौर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी शिवम वर्मा के निर्देश पर जांच के बाद शहर के दो प्रतिष्ठानों के बार लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। कार्रवाई खाद्य अनुज्ञप्तियों के निलंबन के बाद आबकारी नियमों के तहत की गई है।
संयुक्त टीम ने किया था निरीक्षण
मामले में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, वेस्टर्न जोन-2 के केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी और खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई गई थी। टीम ने सायाजी होटल्स (इंदौर) लिमिटेड और सहस्त्र फूड्स एंड सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर लोक स्वास्थ्य के हित में दोनों प्रतिष्ठानों की खाद्य अनुज्ञप्तियां निलंबित कर दी गईं।
खाद्य लाइसेंस निलंबित तो बार लाइसेंस भी गया
आबकारी विभाग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक बार लाइसेंस के लिए संबंधित प्रतिष्ठान के पास खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत वैध खाद्य अनुज्ञप्ति होना जरूरी है। खाद्य लाइसेंस निलंबित होने के बाद बार लाइसेंस की निर्धारित शर्तों का उल्लंघन माना गया।
इसी आधार पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने 22 अगस्त को आबकारी अधिनियम की धारा 31(1) के तहत कार्रवाई के आदेश जारी किए।
31 मार्च 2027 तक या खाद्य लाइसेंस बहाल होने तक निलंबन
आदेश के तहत सायाजी होटल्स का होटल बार (एफएल-3) लाइसेंस और सहस्त्र फूड्स एंड सर्विसेस का रेस्तरां बार (एफएल-2) लाइसेंस निलंबित किया गया है।
दोनों लाइसेंस खाद्य अनुज्ञप्ति के निलंबन की अवधि समाप्त होने तक या 31 मार्च 2027 तक, इनमें से जो भी पहले हो, निलंबित रहेंगे।
नियम तोड़े तो आगे भी होगी सख्त कार्रवाई
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि बार लाइसेंस की शर्तों और वैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने जनस्वास्थ्य और आबकारी नियमों के पालन को प्राथमिकता देते हुए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!