मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई: 3 डेयरियों से मावा-घी समेत सैंपल लिए; इंस्टामार्ट में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीम ने उज्जैन और तराना तहसील की कई दुकानों के साथ आगर रोड स्थित स्विगी इंस्टामार्ट के गोदाम का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। इंस्टामार्ट में एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ मिलने पर नोटिस जारी किया गया।
खाद्य विभाग के बसंत शर्मा ने बताया कि मिलावट की शिकायतों के आधार पर मंगलवार को तराना में मिष्ठान भंडारों और डेयरियों की जांच की गई। श्री साईं राम दूध डेयरी, पुराना पेट्रोल पंप से बूंदी लड्डू और शुद्ध घी के नमूने लिए गए।
श्री गोपाल डेयरी, खांडेराव बाजार से मावा, घी और चायपत्ती के सैंपल लिए गए। वहीं, श्रीनाथ जी डेयरी से पनीर और चॉकलेट बर्फी के नमूने जांच के लिए भेजे गए।
स्विगी इंस्टामार्ट को नोटिस
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उज्जैन के आगर रोड स्थित स्विगी इंस्टामार्ट के गोदाम का भी निरीक्षण किया। यहां धनिया और मैदा पाउडर समेत कई खाद्य पदार्थ एक्सपायरी डेट के मिले। इसके बाद प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया।
अधिकारियों के अनुसार, सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

सागर जहरीली शराब कांड:30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर

देखिए वीडियो:लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई; रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

अफसर साइकिल-ई-रिक्शा से पहुंचे:सड़कों पर दौड़ती रही आमजन की कारें

थाने से निराश तो कमिश्नर के पास आस:जनसुनवाई में आई 126 फरियादें

होर्डिंग गिरने से हादसा:एक व्यक्ति हुआ घायल; अस्पताल में कराया भर्ती, हाई कोर्ट दे चुकी है अवैध होर्डिंग-पोस्टर हटाने का आदेश, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता

देखिए वीडियो:सड़क किनारे बेहोश मिली गर्भवती महिला; पुलिस की सूझबूझ से समय पर मिली मदद, टीम को 10 हजार रुपए का नकद इनाम

डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा:200 वाहनों की चेकिंग; शराबी और बिना नंबर की बाइकें पकड़ी

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास:सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत को दिलाया पहला मेडल

सराफा थाना से निराश:व्यापारी पहुंचे कमिश्नर के दरबार

‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान:पास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!