छात्रों की गूंज के बाद फीडबैक फॉर्म में दर्ज हुई स्टूडेंट्स की आवाज: नौकरी; भर्ती परीक्षा, शिक्षा, स्कॉलरशिप और हॉस्टल जैसे मुद्दों का किया जिक्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान छात्रों की ओर से उठाए गए सवालों और उनकी परेशानियों को कार्यक्रम के बाद फीडबैक फॉर्म में भी दर्ज किया गया।
चार सवालों के जवाब लिए गए
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छात्रों से चार सवालों के जवाब लिए गए, जिनके माध्यम से उनकी पढ़ाई, भविष्य की चिंता और युवाओं की अपेक्षाओं को समझने की कोशिश की गई। फॉर्म में छात्रों से पूछा गया- आप क्या पढ़ रहे हैं?
ये मुद्दे सामने आए
आपके भविष्य की सबसे बड़ी चिंता क्या है? क्या देश आपके सपनों के लिए तैयार है? और आज का युवा क्या चाहता है, लेकिन उसे मिल नहीं रहा?
छात्रों के जवाबों में रोजगार, सरकारी भर्ती परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक, शिक्षा, नर्सिंग, छात्रवृत्ति, हॉस्टल और स्किल डेवलपमेंट जैसे मुद्दे सामने आए।
कविता ने कहा- पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी की चिंता
नर्सिंग छात्रा कविता भार्गव ने अपनी सबसे बड़ी चिंता पढ़ाई समय पर पूरी होने और उसके बाद रोजगार मिलने को बताया।
उन्होंने फीडबैक में लिखा कि सरकारी और निजी क्षेत्र में अवसर मौजूद हैं, लेकिन नौकरी पाने के लिए प्रतियोगिता काफी अधिक है।
युवा क्या चाहता है, लेकिन उसे नहीं मिल रहा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने समय पर नौकरी और बेहतर रोजगार के अवसरों की जरूरत बताई।
उज्ज्वल की चिंता- भर्ती परीक्षा में देरी और पेपर लीक
सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे उज्ज्वल चंद्रवंशी ने भविष्य की सबसे बड़ी चिंता भर्ती परीक्षाओं में देरी और पेपर लीक की आशंका को बताया।
उनका कहना था कि एक परीक्षा की तैयारी में विद्यार्थियों के कई साल लग जाते हैं। ऐसे में परीक्षा समय पर आयोजित हो और पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी हो, यह जरूरी है।
देश उनके सपनों के लिए तैयार है या नहीं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अवसर होने चाहिए और परीक्षा तथा भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध होनी चाहिए।
आयुष बोले- डिग्री के साथ स्किल और रोजगार का अवसर जरूरी
20 वर्षीय कॉलेज छात्र आयुष ने डिग्री पूरी करने के बाद नौकरी मिलने को भविष्य की प्रमुख चिंता बताया।
उनका कहना था कि कॉलेज की पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को ऐसा प्रशिक्षण भी मिलना चाहिए, जिससे वे नौकरी के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।
उन्होंने अच्छी शिक्षा के साथ रोजगार के लिए सही मार्गदर्शन और अवसर को युवाओं की प्रमुख जरूरत बताया।
नंदिनी के लिए पढ़ाई का खर्च बड़ी चुनौती
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहीं नंदिनी हरिश ने पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी पर होने वाले खर्च को अपनी बड़ी चिंता बताया।
उन्होंने कहा कि कोचिंग, किताबें, रहने और आने-जाने का खर्च कई विद्यार्थियों के लिए चुनौती बन जाता है। उनके अनुसार, हर विद्यार्थी महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकता।
इसलिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी सुविधाएं ज्यादा सुलभ होनी चाहिए।
चार सवालों में सामने आए युवाओं के कई मुद्दे
फीडबैक फॉर्म में सवाल भले चार थे, लेकिन विद्यार्थियों के जवाबों में भविष्य से जुड़े कई अलग-अलग मुद्दे सामने आए।
किसी छात्र के लिए नौकरी सबसे बड़ी चिंता थी, तो किसी ने भर्ती परीक्षा में देरी और पेपर लीक की आशंका को प्रमुख मुद्दा बताया।
कुछ विद्यार्थियों ने पढ़ाई समय पर पूरी होने, शिक्षा की गुणवत्ता और परीक्षा की तैयारी के बढ़ते खर्च का जिक्र किया।
वहीं स्किल डेवलपमेंट, करियर गाइडेंस, छात्रवृत्ति और हॉस्टल जैसी सुविधाओं की जरूरत की बात भी सामने आई।
मंच से उठे सवाल, फॉर्म में दर्ज हुई व्यक्तिगत राय
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों की ओर से शिक्षा, रोजगार, भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल उठाए गए थे।
कार्यक्रम के बाद फीडबैक फॉर्म के जरिए विद्यार्थियों की व्यक्तिगत राय और चिंताओं को दर्ज करने की कोशिश की गई।
इन जवाबों में छात्रों ने अपने भविष्य को लेकर चिंताओं के साथ यह भी बताया कि शिक्षा पूरी करने के बाद रोजगार और बेहतर अवसरों तक पहुंचने में उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित समाचार

रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक:फार्म विला कॉलोनी के सीसीटीवी में हुआ कैद; रहवासियों में दहशत, वन विभाग ने शुरू की तलाश

महिला इंस्पेक्टर की हत्या:हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट; आरोपी ने भी फांसी लगाकर दी जान

भस्म आरती के नाम पर साइबर ठगी:12 श्रद्धालुओं से ऐंठे 30 हजार; थमाया फर्जी VIP पास

8 साल के बच्चे से बेरहमी से मारपीट:नशे में पिता ने की; 3 दिन कमरे में बंद रखा, आंख-कान पर आई गंभीर चोट

अवैध होर्डिंग-पोस्टर के खिलाफ अनिश्चितकालीन उपवास:गांधी प्रतिमा के नीचे बैठे सामाजिक कार्यकर्ता; बोले- शहर से हटने तक जारी रहेगा

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!