व्यवस्था सुधारो वरना होगी कार्रवाई: निगम आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

गंदगी और कबाड़ देख भड़के कमिश्नर, अधिकारियों को दी चेतावनी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने शहर की सफाई व्यवस्था देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में फैली गंदगी को लेकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
आयुक्त सबसे पहले जोन 3 के अंतर्गत मल्हार आश्रम के पास स्थित सीटीपीटी पहुंचे। यहां फैली गंदगी और खराब रखरखाव को देख उन्होंने जोनल अधिकारी को निर्देश दिए कि शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और आवश्यक संधारण कार्य तुरंत कराया जाए।
इसके बाद आयुक्त का काफिला अमन कचहरी पहुंचा, जहां पार्किंग में खड़े पुराने और अनुपयोगी वाहनों को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को इन वाहनों पर आवश्यक कार्रवाई कर हटाने के निर्देश दिए।
कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी...सुभाष मार्ग स्थित भोई मोहल्ला, मछली बाजार और रानीपुरा मार्केट के दौरे पर आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि बाजार क्षेत्रों में कचरा संग्रहण और सफाई में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी और सीएसआई को निर्देश दिए कि अधिकारी दफ्तरों के बजाय सड़कों पर उतरें और सफाई की मॉनिटरिंग करें।
आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा कि शहर की स्वच्छता रैंकिंग से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!