मछली बाजार बना कचरे का अड्डा: बीमारी का बढ़ा खतरा; दुकानदारों ने लगाए अवैध वसूली के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देशभर में स्वच्छ शहर की पहचान बनाने वाले इंदौर में निगम की सफाई व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। शांति पथ स्थित नगर निगम मछली बाजार में कई दिनों से कचरे के ढेर लग रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगम का कचरा वाहन नियमित रूप से नहीं पहुंच रहा, जिससे बरसात के मौसम में कचरा सड़ने लगा है और पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है।
क्षेत्र में सफाई व्यवस्था प्रभावित
स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों का कहना है कि सड़ते कचरे के कारण मच्छरों और कीड़ों की संख्या बढ़ रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
मछली बाजार जैसे संवेदनशील क्षेत्र में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकान संचालकों ने आरोप लगाया कि कचरा उठाने के नाम पर नगर निगम के कर्मचारी दुकानदारों से अवैध रूप से पैसे की मांग करते हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार नगर निगम को शिकायतें भी की गईं, लेकिन अब तक कोई सुनियोजित और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
निष्पक्ष जांच और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग... हैरानी की बात यह है कि संबंधित नगर निगम कार्यालय इस स्थान से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल नियमित कचरा संग्रहण, अवैध वसूली के आरोपों की निष्पक्ष जांच तथा दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!