पहले चाकू दिखाकर धमकाया फिर कर दिया हमला: बमुश्किल कैफे संचालक ने बचाई अपनी जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मामूली बात पर रंजिश रखने वाले तीन बदमाशों ने एमआईजी थाने के सामने करीब 100 मीटर दूर एक कैफे संचालक को खुले आम गालियां दी और धमकाया। इस दौरान एक बदमाश चाकू दिखाकर पहले तो गालियां देता रहा फिर अचानक दौड़कर कैफे में घुसकर संचालक पर हमला कर दिया।
हालांकि, कैफे संचालक को चाकू नहीं लगा, लेकिन बदमाश दुकान का सामान अस्त-व्यस्त कर चाकू लहराकर उसे धमकाते हुए चले गए। पूरे घटनाक्रम का कैफे संचालक ने वीडियो बना लिया। थाने पहुंचने पर केस दर्ज करने के बजाय पुलिस ने आवेदन लिया है।
नेहरू नगर निवासी उमेश पिता लालाराम पाटीदार का रोड नंबर 9 पर अटल द्वार के अंदर सांवरिया नाम से कैफे हैं। मूलत: रतलाम के उमेश के अनुसार करीब पांच छह दिन पहले तीन युवक दुकान पर चाय-नाश्ता करने आए थे।
इस दौरान वे दुकान के गेट के पास खड़े थे। चूंकि ग्राहक ज्यादा थे, इसलिए उसने तीनों से एक ओर हटकर खड़े होने को कहा। सलीके से बोली ये छोटी सी बात तीनों को बुरी लग गई। उस दिन भी वह गालियां देते हुए चले गए।
कल दोपहर करीब 4.30 बजे तीनों युवक बाइक से दुकान के सामने आए और मुझे गालियां देने लगे। इस दौरान एक ने चाकू निकाल लिया और उसे लहराकर जान से मारने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर वह दौड़ता हुआ दुकान में आया और मुझ पर चाकू से हमला कर दिया।
मैंने पीछे हटकर खुद को बचाया। इससे बदमाश का गुस्सा भड़क गया और वह कैफे का सामान इधर-उधर पटककर हुए अस्त-व्यस्त कर गया। जाते हुए तीनों बदमाश बाइक पर बैठे और गालियां देकर धमकाते हुए चले गए।
इस पूरे घटनाक्रम का मैंने वीडियो बना लिया था। आरोपियों पर केस दर्ज कराने एमआईजी थाने गया तो पुलिस ने आवेदन ले लिया। बताते हैं एक आरोपी का नाम दीपांशु है, जो कि रूस्तम का बगीचा तरफ रहता है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
संबंधित समाचार

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत

CFL बदलते समय हादसा:करंट लगने से व्यक्ति की मौत; पत्नी ने बेसुध हालत में देखा

गांजा तस्करी की सप्लाई चैन का खुलासा:मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार; डस्टर कार से ले जा रहे थे खेप

नाबालिग के लापता होने पर थाने का घेराव:हिंदू संगठनों का थाने के बाहर धरना; युवक पर अपहरण का आरोप

एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर:गांव में लगा प्रशासन का दरबार; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, हाथों-हाथ हुआ निराकरण

पुरानी रंजिश में फायरिंग:2 युवकों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

आरटीओ साहब की गाड़ी के लिए बंद हुआ मुख्य गेट:आवेदकों की बढ़ी परेशानी; रोजाना एक हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही, मुख्य प्रवेश बंद होने से दूसरे गेट से लगाना पड़ रहा चक्कर

सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी:ट्रक में बनाया था गुप्त कंपार्टमेंट; 41 लाख का माल किया जब्त

वीडियो देखिए, सड़क निर्माण के दौरान डंपर पलटा:बड़ा हादसा टला; मची अफरातफरी

देखिए वीडियो:विधायक प्रीतम लोधी के बयान से सियासी हलचल; ‘डाक बंगले पर महिलाओं को भेजते हैं…’

चोरी के वाहन से सिगरेट गोदाम पर धावा:31 लाख की चोरी का खुलासा; अलग-अलग राज्यों से दो आरोपी गिरफ्तार

2 हजार रुपए के डिवाइस से 9 चोर पकड़े:सांची पार्लर संचालक ने बनाया अलर्ट सिस्टम; दुकान में संदिग्ध हलचल होते ही मोबाइल पर आता है अलर्ट

रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ठगी:ऐप के नाम पर बुजुर्ग को जाल में फंसाया; खाते से ट्रांसफर कराई बड़ी राशि

त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:100 किलो संदिग्ध मावा किया जब्त; जांच के लिए भेजे सैंपल

देखिए वीडियो, खाद्य अनियमितताओं पर कड़ा प्रहार:फाइव स्टार होटल का किचन सील; खाद्य लाइसेंस भी सस्पेंड

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान पकड़ाए; लाखों का नशा किया जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!