पहले छलकेे जाम फिर बहा खून: शराब पार्टी में बैंककर्मी दोस्त की हत्या; पारिवारिक टिप्पणी पर बिफरा आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
3, शराब और फिर कत्ल... एरोड्रम क्षेत्र के पंचवटी नगर-साहू नगर इलाके में सुबह साथ जाम टकराने वाले दो दोस्त दोपहर तक एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए और दोस्ती का खौफनाक अंत देखने को मिला।
पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत 40 वर्षीय जितेंद्र मीणा की पड़ोसी और दोस्त धर्मेंद्र पंवार ने हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया दोनों सुबह से घर में शराब पी रहे थे। कमरे से बीयर और शराब की खाली बोतलें मिली हैं, जिससे स्पष्ट है पार्टी लंबे समय चली थी।
जितेंद्र मीणा बैंक के लोन विभाग में कार्यरत थे। पत्नी से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था और अकेले रहते थे। इसी कारण अधिकांश समय पड़ोसी धर्मेंद्र पंवार के साथ गुजरता था। धर्मेंद्र मच्छर जाली लगाने का काम करता है और दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी।
कल सुबह भी धर्मेंद्र जितेंद्र के घर पहुंचा था। दोनों ने शराब पीना शुरू किया। दोपहर तक नशा चढऩे के बाद किसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई। परिवार को लेकर की गई टिप्पणी ने आग में घी का काम किया।
बहस इतनी बढ़ गई कि धर्मेंद्र ने आपा खो दिया। उसने बीयर की बोतल उठाकर जितेंद्र के सिर पर दे मारी। बोतल टूटने के बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पास रखी पानी भरने की भारी मोटर से जितेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने से जितेंद्र खून से लथपथ हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से निकला, लेकिन बाद में थाने पहुंच गया।
उसने हत्या करना स्वीकार कर बताया विवाद के दौरान परिवार पर टिप्पणी किए जाने से वह बुरी तरह भड़क गया था।
डीसीपी रावत पहुंचे मौके पर
मृतक के जीजा दिलीप मकवाना ने बताया अचानक फोन पर सूचना मिली जितेंद्र के साथ कुछ अनहोनी हो गई है। पहुंचे तो कमरा खून से सना था और जितेंद्र गंभीर हालत में पड़े थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई।
सूचना मिलते ही डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत, एडिशनल डीसीपी सुमित केरकेट्टा, एरोड्रम थाना प्रभारी वेदेंद्र कुशवाह और एफएसएल टीम पहुंची। पुलिस ने खून से सनी टूटी बीयर की बोतल के कांच और हत्या में इस्तेमाल पानी की मोटर जब्त कर ली है।
फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। धर्मेंद्र पंवार से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे की परिस्थिति और विवाद की वास्तविक वजह की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!