नए साल की पहली कैबिनेट बैठक: 2 सिंचाई परियोजनाओं को मिली मंजूरी; इन फैसलों पर भी लगी मुहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में मंगलवार को नए साल की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
इस बैठक में सरकार ने जहां दो बड़ी सिंचाई परियोजनाओं को हरी झंडी दी, वहीं सड़क और पुल निर्माण पर हजारों करोड़ रुपए खर्च करने का फैसला भी लिया गया।
दो सिंचाई परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी
कैबिनेट बैठक में दो प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं बुरहानपुर में 922 करोड़ की सिंचाई परियोजना और नेपानगर में 1,676 करोड़ की सिंचाई परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई।
इन दोनों योजनाओं से विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। साथ ही नर्मदा घाटी विकास विभाग के प्रस्ताव पर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाली सिंचाई योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के लिए नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी लिमिटेड के माध्यम से वित्तपोषण की मंजूरी दी गई।
सड़क और 1200 पुलों का निर्माण
कैबिनेट ने प्रदेश में सड़कों और लगभग 1200 पुलों के निर्माण के लिए कुल 17,196 करोड़ खर्च करने को मंजूरी दी है। इस फैसले से ग्रामीण और शहरी इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
पीएम जनमन योजना के तहत 1,039 करोड़ स्वीकृत
बैठक में प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत 1,039 करोड़ की मंजूरी दी गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान योजना को जारी रखने की स्वीकृति।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को आगे बढ़ाने का निर्णय पीएमजीएसवाई फेज-1 और फेज-2 के बचे कार्यों को पूरा करने के लिए राज्य पोषित निरंतर योजना को मंजूरी। ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित सड़कों के नवीनीकरण और उन्नयन को हरी झंडी मोटरयान कर अधिनियम में संशोधन को मंजूरी।
परिवहन विभाग के प्रस्ताव पर मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम की प्रथम और द्वितीय अनुसूची में धारा 23 के तहत संशोधन को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है।
ई-कैबिनेट की ओर कदम
कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों को टैबलेट प्रदान किए गए। इनका उपयोग ई-कैबिनेट सिस्टम के तहत किया जाएगा। सरकार के अनुसार, आगामी दो कैबिनेट बैठकों के बाद बैठकें पूरी तरह डिजिटल (ई-कैबिनेट) माध्यम से आयोजित की जाएंगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!