करोड़ों की डिजिटल अरेस्ट ठगी का पहला आरोपी गिरफ्तार: इस शहर से लोहा कारोबारी दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर में रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.58 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में क्राइम ब्रांच को पहली बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक से लोहा कारोबारी बिट्ठल फलसे को गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से 19.50 लाख रुपये उसके बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर ग्वालियर लाकर आगे पूछताछ करेगी।
33 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 1.58 करोड़
नेहरू पेट्रोल पंप के पास सरदार पाटनकर साहब का बाड़ा निवासी 69 वर्षीय मीनाक्षी नाखरे ने 23 जून को क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 10 मई 2026 को उन्हें दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आए।
33 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट जैसा माहौल बना
फोन करने वालों ने खुद को पहले दूरसंचार विभाग का अधिकारी और बाद में आईपीएस तथा सीबीआई अधिकारी बताकर दावा किया कि उनके नाम से जारी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में हो रहा है। गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगों ने उन्हें 33 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट जैसा माहौल बनाकर रखा और अलग-अलग बैंक खातों में 1.58 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए।
नासिक से पहला आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि ठगी की रकम का एक हिस्सा महाराष्ट्र के नासिक स्थित इकोब्राइट ग्रीन कंक्रीट इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के आईसीआईसीआई बैंक खाते में भेजा गया था। जांच के बाद पुलिस ने कंपनी के संचालक और लोहा कारोबारी बिट्ठल फलसे को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया।
'लोन दिलाने' के नाम पर खाते का इस्तेमाल
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि कारोबार में नुकसान होने के कारण वह पर्सनल लोन की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक कथित म्यूल अकाउंट एजेंट से हुई, जिसने उसके बैंक खाते का उपयोग कराया और बदले में 10 प्रतिशत कमीशन दिया। आरोपी का दावा है कि उसे यह जानकारी नहीं थी कि उसके खाते में आने वाली राशि साइबर ठगी से जुड़ी है। पुलिस उसके इस दावे की भी जांच कर रही है।
चार राज्यों के खातों में भेजी गई थी रकम
जांच में पता चला कि पीड़िता से ठगी गई राशि चार अलग-अलग राज्यों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी।
26 मई 2026: 60 लाख रुपए – ओसियन ब्रिज ट्रेडर्स, आईसीआईसीआई बैंक, मलप्पुरम (केरल)
3 जून 2026: 40.90 लाख रुपए – कुरुकनलो इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, बंधन बैंक, साल्ट लेक (पश्चिम बंगाल)
5 जून 2026: 37.50 लाख रुपए – डिक्वा सोल्यूशन पॉइंट ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रायपुर (छत्तीसगढ़)
10 जून 2026: 19.50 लाख रुपए – इकोब्राइट ग्रीन कंक्रीट इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, नासिक (महाराष्ट्र)
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
क्राइम ब्रांच का कहना है कि यह संगठित साइबर ठगी गिरोह का मामला है। जिन अन्य बैंक खातों में रकम भेजी गई है, उनके खाताधारकों, म्यूल अकाउंट एजेंटों और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जा सकती है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!