सरवटे क्षेत्र की होटल में लगी आग, टला हादसा: दिल्ली हादसे के बावजूद सतर्कता नहीं; यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों में मच गईे अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिल्ली में बुधवार को होटल में आग की दर्दनाक घटना में 22 लोगों की हुई मौत के बाद आज सुबह शहर में एक बड़ा हादसा टल गया। सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल सरवटे बस स्टैंड के सामने स्थित होटल वैष्णवी की छत पर लगे मोबाइल टावर में आग लग गई।
इससे यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही आग का कारण शुरुआती स्तर पर ही पकड़ में आ गया और फायर ब्रिगेड ने कुछ ही देर में नियंत्रित कर लिया। आग नीचे होटल परिसर तक फैलती तो हालात गंभीर हो सकते थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होटल की छत पर लगे मोबाइल टावर से अचानक धुआं दिखा। कुछ देर में लपटें नजर आने लगीं। होटल स्टाफ ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार घटना के समय होटल में करीब 15 से 20 यात्री ठहरे हुए थे।
आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को सतर्क किया गया।
टावर सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल: घटना के बाद एक बार फिर बहुमंजिला इमारतों और होटलों की छतों पर स्थापित मोबाइल टावरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
बड़ी संख्या में ऐसे होटल, कॉम्प्लेक्स और रिहायशी भवन हैं जिनकी छतों पर मोबाइल टावर लगे हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है टावरों में लगे विद्युत उपकरण, बैटरियां और केबलिंग नियमित जांच के अभाव में आग का कारण बन सकती हैं।
बस स्टैंड क्षेत्र में हड़कंप
सरवटे बस स्टैंड शहर का सबसे व्यस्त क्षेत्र माना जाता है, जहां सुबह यात्रियों की भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में होटल की छत पर आग की खबर फैलते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ समय के लिए लोग होटल के आसपास जमा हो गए और यातायात भी प्रभावित हुआ।
चंदन नगर के लकड़ी पीठे में देर रात भड़की आग
चंदन नगर क्षेत्र स्थित लकड़ी पीठा में कल देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते लकड़ी के ढेरों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के व्यापारियों और रहवासियों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आग रात करीब 9 बजे के आसपास लगी थी।
शुरुआती दौर में स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लकड़ी में आग तेजी से फैलने के कारण स्थिति बिगड़ती चली गई। इसके बाद फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला। आग की तीव्रता को देखते हुए फायर ब्रिगेड के मुख्य वाहन सहित अन्य संसाधन लगाए गए।
आग बुझाने के दौरान लगभग 30 हजार लीटर पानी का उपयोग किया गया। लकड़ी के बड़े-बड़े गट्ठरों और ढेरों में सुलगती आग के कारण दमकल कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
टावर की तकनीकी जांच
एक दिन पहले ही दिल्ली में हुए भीषण अग्निकांड के बाद देशभर में इमारतों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था चर्चा का विषय है। ऐसे समय व्यस्ततम क्षेत्र में हुई यह घटना कई सवाल छोड़ गई है।
यदि आग कुछ देर और भड़कती या होटल के अंदर तक पहुंचती तो बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका है। फायर विभाग और संबंधित एजेंसियां टावर की तकनीकी जांच कर रही हैं।
संबंधित समाचार

भारी बारिश ने जम्मू-कश्मीर में बिगाड़े हालात:अमरनाथ व वैष्णो देवी यात्रा पर लगी रोक

गलत ट्रेन ने बना दिया मानव तस्करी का शिकार:एक साल तक बंधक बनाकर यौन शोषण; इस शहर में बेच दिया

15 टन डॉलर चना चोरी का 24 घंटे में खुलासा:ट्रक मालिक ही निकला मास्टरमाइंड; तीन आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखिए, भोपाल कूच पर बवाल:मुआवजे की मांग कर रहे किसानों पर पुलिस का एक्शन; आंसू गैस-वाटर कैनन के बाद सड़क पर धरना, दी आंदोलन की चेतावनी

अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला:बीच में ही रोकना पड़ी कार्रवाई; सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर एक्शन की तैयारी

गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश में मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व:मुख्यमंत्री ने ली आयोजन की तैयारियों की बैठक

नशेड़ियों का अड्डा बनी पानी की टंकी:शाम होते ही लगता है असामाजिक तत्वों का जमावड़ा; इलाके में भय का माहौल

वीडियो देखिये, उत्तराखंड में बारिश का कहर:भूस्खलन के बाद देहरादून-मसूरी स्टेट हाईवे बंद; प्रशासन ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

पहली के छात्र से दुर्व्यवहार को लेकर स्कूल में बवाल:अभाविप ने किया हंगामा; जनपद अध्यक्ष को परिसर से बाहर निकाला

कुपोषण मुक्त शहर के लिए कवायद:योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश; लापरवाही पर दो परियोजना अधिकारियों को नोटिस

वीडियो देखिये, अखिलेश यादव ने छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सरकार पर साधा निशाना:बोले- युवाओं के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़; गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई दे रहा

'ऑपरेशन लोटा' सफल:2 किलो चांदी का बर्तन ढूंढने के लिए 24 घंटे तक खंगाला सैकड़ों टन कचरा

नरोत्तम की धमकी का मतलब:निशाना सरकार तो नहीं?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला:सुप्रीम कोर्ट ने दिए यह निर्देश; कहा- यह अपराध का मामला है, राजनीति का नहीं

वीडियो देखिये, एक गलती और जिंदगी बदल गई:नशे की गिरफ्त से बाहर आए व्यक्ति ने साझा की दर्दभरी कहानी; युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील

इस बीमारी की मिली पहली वैक्सीन:इस संस्था ने दी मंजूरी, 4 से 60 साल तक के लोग लगवा सकेंगे डोज

सरेबाजार सीना जोरी...:6447 के बजाय 22000 स्क्वेयर फीट का निर्माण कर रहे दो व्यापारी

वीडियो देखिये, कॉकरोच जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मिला केंद्रीय मंत्री से:रखीं तीन मांगें; सोनम वांगचुक की रिहाई और नीट मामले में मुआवजे की मांग

राजपरिवार में संपत्ति विवाद:महासमझौते पर फिर टली सुनवाई; अब 27 जुलाई होगी अगली तारीख

करोड़ों का किताब घोटाला:निगम के गोदाम से लाखों सरकारी किताबें गायब; ब्लैक मार्केटिंग की आशंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!