5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार: शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन में शाही मस्जिद तोड़े जाने का विवाद लगातार बढ़ रहा है। यहां एक बार फिर पुलिस पर पथराव हुआ है। जवाब में लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ी गई है। यहां सुबह भी पथराव और आंसू गैस छोड़ी गई थी।
इसमें एक महिला थाना प्रभारी घायल हो गई। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों पर FIR की है। इनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप है। हालांकि अभी इनकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है। बाहर से आए 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं।
इससे पहले आज सुबह मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने को लेकर विरोध प्रदर्शन और तनाव की स्थिति बनी थी। मुस्लिम समुदाय की ओर से उज्जैन-आगर मार्ग पर नाका चौराहे पर चक्काजाम भी किया गया था।
पुलिस और जिला प्रशासन ने समझाइश देकर चक्काजाम खुलवाया। इसके बाद देर रात कलेक्टर रोशन सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों की मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई, जिसके बाद प्रभावित हिस्से को स्वयं हटाने पर सहमति बनी।
शहरकाजी ने वीडियो संदेश जारी कर की शांति की अपील...
शहरकाजी खलीलुर्रहमान ने भी वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि शाही मस्जिद कमेटी अपने हाथों से मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचने और शहर में शांति बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि शहर अपना है और इसकी हिफाजत की जिम्मेदारी भी सभी की है। उन्होंने लोगों से किसी तरह का माहौल खराब नहीं करने की अपील की।
100 साल से ज्यादा पुरानी होने का दावा...
मस्जिद प्रबंधन का दावा है कि शाही मस्जिद 100 साल से अधिक पुरानी है। वहीं, प्रदर्शनकारियों के हवाले से कुछ रिपोर्टों में इसे करीब 600 साल पुरानी बताया गया है। हालांकि, मस्जिद की वास्तविक ऐतिहासिक उम्र को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं।
मस्जिद प्रबंधन के अनुसार 17 मार्च 1925 के सिंधिया राजघराने के समय के दस्तावेज में जमीन अधिग्रहण के बाद मस्जिद के बचे हिस्से को यथावत रखने का उल्लेख है। प्रबंधन का यह भी दावा है कि वर्ष 1975 में सड़क और यातायात व्यवस्था के लिए मस्जिद प्रबंधन ने अपनी कुछ जमीन दी थी।
इसके अलावा 13 सितंबर 1985 के मध्यप्रदेश शासन के राजपत्र में भी मस्जिद और उसकी नपाई का उल्लेख होने की बात कही गई है। उज्जैन पुलिस ने शाही मस्जिद विवाद से जुड़े मामले में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक इनमें बाहर से आए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।
मस्जिद के आसपास पुलिस की कड़ी सुरक्षा...
विवाद के बाद मस्जिद के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। भीड़ को जमा होने से रोकने के लिए आसपास की गलियों में बाहरी लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
प्रशासन की अपील विकास कार्यों में सहयोग करें
सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन में सड़क, यातायात और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्य चल रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण में प्रभावित लोगों से सहयोग लिया जा रहा है।
शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को लेकर भी प्रशासन और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के बीच चर्चा के बाद अब संबंधित पक्ष द्वारा स्वयं हिस्सा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है।
फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा नहीं करने की अपील की गई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!