खबर
Top News

रिश्वत मांगने पर महिला प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड: अतिथि शिक्षक से नियुक्ति के लिए मांगे थे ₹5 हजार; जांच में एक और शिक्षक से रकम लेने की पुष्टि

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 9:33 pm
शेयर करें:
रिश्वत मांगने पर महिला प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड

खुलासा फर्स्ट, टीकमगढ़।
सरकारी स्कूल में अतिथि शिक्षक की नियुक्ति के लिए 5 हजार रुपए मांगने के आरोप में महिला प्रभारी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है। प्राचार्य और अतिथि शिक्षक के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सामने आने के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में प्राचार्य की आवाज की पुष्टि होने के साथ ही एक सेवानिवृत्त शिक्षक से भी रुपए लेने की बात सामने आई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सागर संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने शुक्रवार को निलंबन के आदेश जारी किए।

नियुक्ति के लिए मांगे थे 5 हजार रुपए
मामला टीकमगढ़ से करीब 50 किलोमीटर दूर जरुवा स्थित सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल का है। यहां गायत्री कुशवाह प्रभारी प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैं। वहीं प्रवेश कुमार शिवहरे को अतिथि शिक्षक वर्ग-2 के रूप में जॉइन करना था।

आरोप है कि नियुक्ति के दौरान प्रभारी प्राचार्य ने प्रवेश कुमार से 5 हजार रुपए की मांग की। अतिथि शिक्षक को स्कूल में जॉइन भी करवा दिया गया, लेकिन रकम नहीं दी गई। इसके बाद दोनों के बीच हुई बातचीत को प्रवेश ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। करीब एक सप्ताह पहले यह ऑडियो सामने आया और मामला अधिकारियों तक पहुंचा।

ऑडियो में पैसों को लेकर बातचीत
वायरल ऑडियो में अतिथि शिक्षक रकम देने की बात करता सुनाई देता है। वह कहता है कि पैसे अभी नहीं बचे हैं और जल्द ही रकम देने की बात करता है। जवाब में प्रभारी प्राचार्य की ओर से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “आपके पास 100 रुपए बचे हैं, उससे हमें क्या मतलब है।”

बातचीत के दौरान अतिथि शिक्षक यह भरोसा दिलाता है कि रकम मिल जाएगी, जबकि प्रभारी प्राचार्य की ओर से देरी को लेकर नाराजगी जताई जाती है। बातचीत में वेतन आने और जुलाई-अगस्त में रकम देने को लेकर भी चर्चा होती है।

जांच में एक और शिक्षक से रुपए लेने का आरोप
मामला सामने आने के बाद संभागायुक्त के निर्देश पर जांच समिति गठित की गई। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के स्तर से कराई गई जांच में यह भी सामने आया कि प्रभारी प्राचार्य ने सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक अंतराम सेन से भी रुपए मांगे थे। जांच रिपोर्ट के मुताबिक उनसे 5 हजार रुपए लेने और रकम के लिए दबाव बनाने की बात सामने आई।

अपनी आवाज मानी, निजी उधार बताया
जांच के दौरान प्रभारी प्राचार्य गायत्री कुशवाह ने ऑडियो में अपनी आवाज होने की बात स्वीकार की। हालांकि उन्होंने पैसों के लेन-देन को निजी उधार बताया और आरोपों से बचाव करने की कोशिश की। जांच अधिकारियों के सामने वह अपने दावे के समर्थन में ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सकीं।

कलेक्टर की जांच रिपोर्ट और जिला शिक्षा अधिकारी की पुष्टि के बाद मामला संभागायुक्त के समक्ष पहुंचा।

कदाचरण मानकर किया निलंबित
सागर संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने मामले को गंभीर कदाचरण और मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन का मामला मानते हुए गायत्री कुशवाह को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है।

मामले में सामने आए ऑडियो और जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की गई है। प्राचार्य पर लगाए गए रिश्वत के आरोपों के संबंध में विभागीय जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ही अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

DRI की बड़ी कार्रवाई
Top News

DRI की बड़ी कार्रवाई:बस में बैठने से पहले पकड़ाई नाइजीरियाई महिला; करोड़ों की ड्रग्स की जब्त

about 5 hours ago
निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा
Top News

निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा:हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौत; दूसरी मंजिल से गिरी

about 6 hours ago
लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल
Top News

लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल:अनोखा शृंगार बना आकर्षण का केंद्र; दर्शन को उमड़ी भीड़

about 6 hours ago
दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट
Top News

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट:इतने घायल; पंजाब से आए छह मेहमान भी हादसे का शिकार

about 7 hours ago
अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती
Top News

अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती:जाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा जिहादी; कई लड़कियों को बनाया शिकार

about 7 hours ago
डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

about 7 hours ago
जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष
Top News

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

about 7 hours ago
दो हजार ट्रकों के थमे पहिए
Top News

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

about 7 hours ago
मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े
Top News

मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े:कस्टमर ने फूड विभाग से की शिकायत; टीम ने लिए सैंपल

about 7 hours ago
कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री
Top News

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

about 8 hours ago
जिम से लौटते समय छात्र पर हमला
Top News

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

about 8 hours ago
आज नो कार डे
Top News

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

about 8 hours ago
संध्या यादव मेरी बेटी जैसी
Top News

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

about 8 hours ago
कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती
Top News

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

about 8 hours ago
रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल
Top News

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 8 hours ago
बप्पा संग भक्ति का उत्सव
Top News

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

about 8 hours ago
नाबालिग से गैंगरेप
Top News

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

about 8 hours ago
इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प'
Top News

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

about 9 hours ago
पीली गैंग की गुंडागर्दी
Top News

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!