फीस ली, दस्तावेज लिए... फिर एडमिशन से इनकार: स्कूल के खिलाफ खजराना थाने में शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना क्षेत्र स्थित अलीफ कॉन्वेंट स्कूल को लेकर एक छात्रा के परिजन ने गंभीर शिकायत खजराना थाने में दी है। शिकायतकर्ता आसिफा शेख ने स्कूल प्रबंधन पर छात्रा के कक्षा 11वीं में प्रवेश के नाम पर राशि लेने, टीसी समेत जरूरी दस्तावेज जमा कराने के बावजूद प्रवेश नहीं देने और दस्तावेज व रकम वापस मांगने पर कथित तौर पर डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं।
शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी ने स्कूल से कक्षा 10वीं तक पढ़ाई की थी। आर्थिक परिस्थितियों के कारण उसकी 11वीं की पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी। बाद में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए स्कूल में संपर्क किया गया। आरोप है कि प्रवेश के नाम पर 7,500 रुपए लिए गए और छात्रा का टीसी सहित अन्य जरूरी दस्तावेज स्कूल में जमा कराए गए।
राशि वापस मांगी तो मिली धमकी
परिजन का कहना है कि राशि और दस्तावेज जमा करने के बावजूद छात्रा का प्रवेश नहीं किया गया। कई दिनों तक स्कूल के चक्कर लगाने के बाद भी जब प्रवेश नहीं हुआ तो परिवार ने अपने दस्तावेज और जमा राशि वापस मांगी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान उन्हें कथित रूप से डराने-धमकाने और झूठे मामले में फंसाने की बात कही गई।
दस्तावेज नहीं मिले तो पढ़ाई प्रभावित होने की चिंता
परिजन का कहना है कि छात्रा की आगे की पढ़ाई के लिए उसके मूल दस्तावेज बेहद जरूरी हैं। दस्तावेज नहीं मिलने के कारण नए स्कूल में प्रवेश लेने में परेशानी हो रही है और इससे छात्रा का शैक्षणिक वर्ष प्रभावित होने की आशंका है। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर छात्रा के दस्तावेज और जमा राशि वापस दिलाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए आवेदन में यह भी कहा है कि उनका उद्देश्य स्कूल प्रबंधन से किसी तरह का विवाद करना नहीं, बल्कि अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य को सुरक्षित रखना है। उन्होंने संबंधित दस्तावेज और जमा राशि वापस दिलाने के साथ ही आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!