12 साल पुराने हत्या मामले में पिता-पुत्र को उम्रकैद: कोर्ट बोला; 'बड़ा भाई पिता समान होता है, जमीन के लालच में रिश्तों की मर्यादा तोड़ी'
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करीब 12 साल पुराने हत्या के मामले में जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पिता और पुत्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि "बड़ा भाई पिता समान होता है। बचपन साथ बिताने वाले सगे भाई ने भी क्षणभर के लिए यह नहीं सोचा कि वह अपने ही भाई की हत्या कर रहा है। जमीन के लालच में रिश्तों की सभी मर्यादाएं लांघ दी गईं।"
अदालत ने 27 जुलाई को फैसला सुनाते हुए आरोपी प्रदीप राठौड़ और उसके पिता ओमप्रकाश राठौड़ को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या) और धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत दोषी ठहराया। दोनों को आजीवन कारावास और प्रत्येक अपराध में 500-500 रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
जमीन विवाद में हुई थी हत्या
अभियोजन के अनुसार, 27 जून 2014 को इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते आरोपी प्रदीप राठौड़ ने अपने पिता ओमप्रकाश राठौड़ और एक अन्य आरोपी रविशंकर के साथ मिलकर अपने बड़े भाई अतुल राठौड़ की हत्या कर दी थी। मामले का तीसरा आरोपी रविशंकर अभी भी फरार है।
अदालत की अहम टिप्पणी
फैसला सुनाते हुए अदालत ने कहा कि सजा तय करते समय अपराध की गंभीरता और आरोपी के पक्ष में मौजूद परिस्थितियों के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक होता है।
अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि सजा अपराध की गंभीरता के अनुपात में होनी चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि यह मामला 'दुर्लभ से दुर्लभतम' (Rarest of Rare) श्रेणी में नहीं आता, इसलिए इसमें मृत्युदंड देने का आधार नहीं बनता।
किन आधारों पर सुनाई उम्रकैद
अदालत ने अपने आदेश में माना कि हत्या का अपराध गंभीर और क्रूरतापूर्ण है, लेकिन सजा तय करते समय कुछ अन्य पहलुओं पर भी विचार किया गया।
इनमें आरोपियों के खिलाफ पहले किसी आपराधिक मामले या दोषसिद्धि का रिकॉर्ड नहीं मिला। घटना के बाद उनके खिलाफ किसी अन्य आपराधिक गतिविधि का उल्लेख नहीं है।
उनकी सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा गया।इन सभी तथ्यों के आधार पर अदालत ने दोनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाना उचित माना।
शासन की ओर से हुई पैरवी
मामले में शासन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक योगेश जायसवाल ने पैरवी की। अदालत ने अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!