प्रसिद्ध संत को कोर्ट का इसलिये समन: इस दिन उपस्थित होने के निर्देश; किस टिप्पणी को अधिवक्ता ने माना आपत्तिजनक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिगंबर जैन संत मुनि श्री सुधासागर जी महाराज को इंदौर जिला न्यायालय ने समन जारी किया है। मामला उनके एक कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को लेकर की गई कथित टिप्पणी से जुड़ा है। इंदौर के अधिवक्ता शैलेंद्र द्विवेदी ने इस टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए न्यायालय में परिवाद दायर किया था। न्यायालय ने मुनिश्री को 4 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
मामले के अनुसार, मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के चातुर्मास के दौरान आयोजित ‘जिज्ञासा’ कार्यक्रम में श्रद्धालु उनसे अलग-अलग विषयों पर सवाल पूछते हैं। इसी कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में मुनिश्री ने कथित तौर पर कहा था कि ‘वकील सुलह नहीं, झगड़ा करवाते हैं।’
इस टिप्पणी पर अधिवक्ता शैलेंद्र द्विवेदी ने आपत्ति जताई। उनका कहना है कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनका काम पक्षकारों को कानूनी सहायता देना और न्याय दिलाने में सहयोग करना है। अधिवक्ताओं के पूरे समुदाय के बारे में इस तरह की टिप्पणी से उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित होती है।
12 नवंबर को जारी हुआ समन
अधिवक्ता द्विवेदी ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 356 के तहत मानहानि से संबंधित परिवाद प्रस्तुत किया। न्यायालय के दस्तावेजों के अनुसार, प्रकरण क्रमांक यूएन एसआर/5461/2026 में 12 नवंबर 2026 को समन जारी किया गया। प्रकरण में परिवादी शैलेंद्र द्विवेदी और संबंधित पक्ष मुनि सुधासागर जी महाराज हैं।
समन में मुनिश्री को 4 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे न्यायालय में स्वयं या नियमानुसार अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
समन का अर्थ आरोप सिद्ध होना नहीं
न्यायालय से समन जारी होने का अर्थ यह नहीं है कि संबंधित व्यक्ति दोषी साबित हो गया है। यह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसके तहत संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाता है। अब मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय के समक्ष रखे जाने वाले तथ्यों और दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर होगी।
संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!