महाकाल दर्शन करने आए परिवार से मारपीट: दुकानदार से विवाद के बाद हुई घटना; मासूम बच्चे का हाथ टूटा, पिता के सिर व हाथ पर चोटें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बाबा महाकाल के दर्शन की आस लेकर गाजियाबाद से आया एक परिवार उज्जैन में बदसलूकी और मारपीट का शिकार हो गया। शयन आरती देखकर होटल लौट रहे परिवार का रास्ते में एक दुकानदार से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस झड़प में मासूम बच्चे का हाथ टूट गया और पिता के सिर व हाथ पर चोटें आईं।
क्या हुआ उस रात
गाजियाबाद निवासी विष्णु मेहरा 6 मई को पत्नी और बच्चे के साथ उज्जैन पहुंचे थे। परिवार चौबीस खंभा, हरसिद्धि मार्ग इलाके के एक होटल में ठहरा था। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे शयन आरती देखकर लौटते वक्त रास्ते में एक दुकान से सामान खरीदने के दौरान दुकानदार से कहासुनी हो गई।
विष्णु के मुताबिक दुकानदार ने पहले अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर वह दुकान से बाहर आ गया और मारपीट पर उतर आया। उसके एक साथी ने भी हमले में हाथ बंटाया।
पत्नी-बच्चे को भी नहीं छोड़ा
विष्णु ने घबराकर पत्नी को फोन किया। पत्नी बच्चे को लेकर होटल से नीचे पहुंची तो वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने उनके साथ भी बदसलूकी की। मारपीट में बच्चे का हाथ टूट गया। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें आरोप-प्रत्यारोप के बीच बच्चा हाथ पकड़े रोता दिख रहा है।
थाने पहुंचा परिवार, जांच शुरू
घटना के बाद परिवार सीधे पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने की सलाह दी, जिसके बाद परिवार चरक अस्पताल में जांच और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!