खबर
Indore

कोर्ट में पकड़ाया फर्जी वकील: काला कोट पहनकर घूम रहा था युवक; पूछताछ में बोला- मैं सिर्फ 8वीं पास हूं

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जुलाई 2026, 8:45 pm
शेयर करें:
कोर्ट में पकड़ाया फर्जी वकील

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर जिला न्यायालय परिसर में सोमवार को एक कथित फर्जी वकील पकड़ा गया। युवक वकीलों की वेशभूषा पहनकर कोर्ट परिसर में घूम रहा था। संदेह होने पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उससे पूछताछ की तो वह न तो अधिवक्ता निकला और न ही कानून का छात्र। पूछताछ में उसने खुद को केवल आठवीं पास बताया। इसके बाद बार एसोसिएशन ने उसे एमजी रोड थाना पुलिस के हवाले कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

कोर्ट रूम के बाहर घूमते देख हुआ शक
बार एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को कार्यकारिणी सदस्य न्यायालय परिसर में निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान कोर्ट रूम क्रमांक-45 के बाहर एक युवक काले कोट-पैंट में संदिग्ध रूप से घूमता दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम धर्मेंद्र पिता रमेश राठौर बताया और कहा कि वह एक अधिवक्ता के कार्यालय से जुड़ा हुआ है।

नहीं दिखा सका एलएलबी की डिग्री
जब उससे एलएलबी की डिग्री, बार काउंसिल पंजीयन और अन्य दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वह न तो कानून का विद्यार्थी है और न ही उसके पास एलएलबी की डिग्री है। उसने अपनी शैक्षणिक योग्यता केवल आठवीं पास बताई।

सोशल मीडिया पर भी वकील की तरह बना रखी थी पहचान
बार एसोसिएशन ने युवक के फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल की भी जांच की। वहां भी वह वकीलों की वेशभूषा में अपनी तस्वीरें पोस्ट करता मिला। इसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाल और सचिव धर्मेंद्र गुर्जर ने आरोपी को एमजी रोड थाना पुलिस के सुपुर्द कर उसके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

कुछ दिन पहले महिला भी पकड़ी गई थी
बार एसोसिएशन के सचिव धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि जिला न्यायालय में फर्जी वकीलों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कुछ दिन पहले भी एक महिला को फर्जी वकील के रूप में पकड़ा गया था, जिसके खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उस मामले की जांच भी जारी है।

पुलिस कर रही जांच
एमजी रोड थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

समाज के लिए मिलावटखोरी बेहद खतरनाक
Indore

समाज के लिए मिलावटखोरी बेहद खतरनाक

2 days ago
क्या बच जाएंगे मास्टर माइंड
Indore

क्या बच जाएंगे मास्टर माइंड:कार्रवाई सिर्फ निचले अमले तक सीमित

5 days ago
भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की नई टीम घोषित
Indore

भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की नई टीम घोषित:प्रदेशाध्यक्ष की सहमति से प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति

7 days ago
महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी
Indore

महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी:एआइसीसी ने ओबीसी महिला विंग का बनाया कोऑर्डिनेटर

7 days ago
नशा केवल व्यक्ति नहीं
Indore

नशा केवल व्यक्ति नहीं:पूरे समाज को करता है बर्बाद; हजारों लोगों ने ली शपथ, 45 युवाओं ने कहा- छोड़ देंगे नशा

7 days ago
खुलासा फर्स्ट की खबर पर लगी मोहर
Indore

खुलासा फर्स्ट की खबर पर लगी मोहर:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के भाई के मोबाइल में मिली सट्‌टे की लिंक; हाई प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स एंगल की भी जांच, खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से किया था खुलासा, ड्रग्स, सट्‌टे और लड़कियों का एडिक्ट है

14 days ago
सीएनजी गैस लीकेज से मचा हड़कंप
Indore

सीएनजी गैस लीकेज से मचा हड़कंप:पेट्रोल पंप पर देर रात चला राहत अभियान

16 days ago
अवैध निर्माण पर नगर निगम और पुलिस मौन
Indore

अवैध निर्माण पर नगर निगम और पुलिस मौन:शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं; घर का रास्ता और हवा-रोशनी रोकने की साजिश

19 days ago
सफर में नहीं होगी घुटन
Indore

सफर में नहीं होगी घुटन:हाईटेक सिस्टम देगा ताजी हवा; आग लगने पर सेकंडों में निकलेगा धुआं

22 days ago
चमोली का बैरासकुंड मंदिर
Indore

चमोली का बैरासकुंड मंदिर:जहां लंकापति रावण ने महादेव को रिझाने के लिए हवन कुंड में सौंप दिए थे अपने नौ सिर

24 days ago
मौत से 15 फीट की दूरी
Indore

मौत से 15 फीट की दूरी:बेल्ट बन गया जिंदगी की डोर; पिकनिक मना रहे इंदौर के तीन युवक चोरल में तेज बहाव में फंसे

28 days ago
मेले पर हाईकोर्ट की मुहर
Indore

मेले पर हाईकोर्ट की मुहर:बिना नोटिस मंजूरी रद्द करना गलत; एमआईसी का फैसला निरस्त

about 1 month ago
15 दिन चलेगा साइबर जागरूकता अभियान
Indore

15 दिन चलेगा साइबर जागरूकता अभियान:पुलिस कमिश्नर बोले- खुद जागरूक बनें; परिवार और समाज को भी साइबर ठगी से बचाएं

about 1 month ago
अमृत 2.0 में सुस्ती पर महापौर सख्त
Indore

अमृत 2.0 में सुस्ती पर महापौर सख्त:काम में देरी हुई तो एजेंसियों पर लगाएंगे पेनल्टी

about 1 month ago
नगर निगम को राहत
Indore

नगर निगम को राहत:8 वर्ष बाद मांगी अनुकंपा नियुक्ति की याचिका खारिज

about 1 month ago
आठ जिंदगियां मौत के मुंह से खींच लाई मानपुर पुलिस
Indore

आठ जिंदगियां मौत के मुंह से खींच लाई मानपुर पुलिस:चलती कार में लगी अचानक आग; दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

about 1 month ago
केंद्रीय संयुक्त सचिव पहुंची काली बिल्लोद
Indore

केंद्रीय संयुक्त सचिव पहुंची काली बिल्लोद:ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन इकाई का किया निरीक्षण; कचरे से टेबल, कुर्सी और दरवाजे बनेंगे

about 1 month ago
मानसून से पहले शहर में जल निकासी के इंतजाम की कवायद
Indore

मानसून से पहले शहर में जल निकासी के इंतजाम की कवायद:आयुक्त ने लिया संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा

about 1 month ago
पार्सल के बीच छिपाकर ले जाई जा रही बारह पेटी अंग्रेजी शराब जब्त
Indore

पार्सल के बीच छिपाकर ले जाई जा रही बारह पेटी अंग्रेजी शराब जब्त:मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

about 1 month ago
राम नाम की लूट
Indore

राम नाम की लूट:दान पेटियों से करोड़ों रुपए के गबन पर एसआईटी जांच शुरू; 6 पर शंका

about 1 month ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!