क्या बच जाएंगे मास्टर माइंड: कार्रवाई सिर्फ निचले अमले तक सीमित
KHULASA FIRST
संवाददाता

नामांतरण घोटाला: महापौर की सीधी चेतावनी के बाद भी सुस्त पड़ा निगम प्रशासन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम का चर्चित नामांतरण घोटाला अब केवल एक प्रशासनिक फर्जीवाड़ा भर नहीं रहा, बल्कि इंदौर के जन-विश्वास, सुशासन और प्रशासनिक तंत्र की निष्पक्षता की सबसे बड़ी परीक्षा का केंद्र बन चुका है।
करोड़ों रुपए की हेराफेरी, नामांतरण पत्रों में अवैध बदलाव और सरकारी जमीनों व संपत्तियों के रिकॉर्ड में कूटरचना कर तैयार की गई फर्जी फाइलों का यह खेल जैसे-जैसे गहरा रहा है, वैसे-वैसे जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अमले के बीच की कार्यशैली का अंतर भी खुलकर सड़कों पर दिखाई देने लगा है।
इस पूरे मामले में महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने पहले दिन से ही बेहद कड़ा और समझौताहीन रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि घोटालेबाजों का कद, रसूख या पद चाहे जो भी हो, फर्जीवाड़े की नींव रखने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।
महापौर ने सार्वजनिक मंचों से लेकर समीक्षा बैठकों तक नगर निगम की प्रशासनिक मशीनरी को कड़े शब्दों में हिदायत दी है कि इस पूरे मामले में आपराधिक मामले दर्ज किए जाएं और कानून का शिकंजा बिना किसी पक्षपात के कसना चाहिए, लेकिन जनप्रतिनिधि की इस मंशा के ठीक विपरीत निगम का प्रशासनिक अमला मामले को ठंडे बस्ते में डालने और कागजी लीपापोती करने में जुटा प्रतीत हो रहा है।
सुनियोजित और संगठित नेटवर्क का काम
आयुक्त क्षितिज सिंघल के संरक्षण में में काम कर रही टीम की कार्यप्रणाली पर अब सीधे-सीधे सवाल उठने लगे हैं। आयुक्त क्षितिज सिंघल की व्यक्तिगत छवि भले ही एक निष्पक्ष और सख्त अधिकारी की मानी जाती रही हो, लेकिन जब परीक्षा का कठिन समय आया है, तब उनकी प्रशासनिक टीम की रफ्तार और इच्छाशक्ति बेहद संदिग्ध दिखाई दे रही है।
शहर में यह चर्चा आम हो चुकी है कि सैकड़ों नामांतरण फाइलों में बदलाव, सिस्टम के पासवर्ड का दुरुपयोग और बैकडेट में सरकारी मुहरें लगाकर नामांतरण की प्रक्रिया पूरी कर देना केवल दो-चार निचले कर्मचारियों का काम नहीं हो सकता, यह एक सुनियोजित और संगठित नेटवर्क का काम है, जिसके तार निगम के बड़े दफ्तरों, वरिष्ठ कमरों और प्रभावी तंत्र से सीधे जुड़े हैं।
इसके बावजूद, निगम प्रशासन द्वारा की गई अब तक की कार्रवाई केवल संविदा कर्मचारियों को हटाने या कंप्यूटर ऑपरेटरों पर निलंबन की गाज गिराने तक ही सीमित रही है। नगर निगम प्रशासन क्यों बड़े चेहरों का नाम सार्वजनिक करने से बच रहा है? क्यों जांच फाइलों को दबाकर पूरी प्रक्रिया को केवल विभागीय जांच के नाम पर खींचा जा रहा है?
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!