नशा केवल व्यक्ति नहीं: पूरे समाज को करता है बर्बाद; हजारों लोगों ने ली शपथ, 45 युवाओं ने कहा- छोड़ देंगे नशा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान ने कल शहर के मंदिरों, कोचिंग संस्थानों, स्टेडियम, बाजारों, कॉलोनियों, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों तक अपनी मजबूत दस्तक दी। हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, खिलाड़ियों, यात्रियों और श्रद्धालुओं ने नशे से दूर रहने की शपथ लेकर नशामुक्त इंदौर बनाने का संकल्प दोहराया।
एसीपी नीति दंडोतिया ने चिड़ियाघर पहुंचे पर्यटकों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की। वहीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान एसीपी शिवेंदु जोशी ने श्रद्धालुओं से नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। धार्मिक आयोजनों में भी पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि नशा केवल व्यक्ति नहीं, पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है।
400 विद्यार्थियों को दिलाई शपथ... एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने आयाम कोचिंग संस्थान में 400 विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इसके बाद नेहरू स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को भी स्वस्थ और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से कहा कि नशा सपनों का सबसे बड़ा दुश्मन है। मल्हारगंज पुलिस ने कालिका माता मंदिर, तुकोगंज पुलिस ने 56 दुकान, खजराना पुलिस ने बाबा मानसानगर, अनारबाग और मंसूरी कॉलोनी, विजयनगर पुलिस ने स्कीम-74 की मोहल्ला समिति बैठक में लोगों को जागरूक किया।
इसके अलावा कनाड़िया, छत्रीपुरा, तेजाजी नगर, सेंट्रल कोतवाली, छोटी ग्वालटोली, पलासिया और एमजी रोड थाना पुलिस ने भी बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हाट बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर पंपलेट, पोस्टर और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
नशामुक्ति पुनर्वास केंद्रों की दी जानकारी
अभियान का सबसे मानवीय पहलू तब सामने आया जब ‘वर्दी से जागी नई उम्मीद’ कार्यक्रम के तहत नशे की गिरफ्त में आए 45 युवाओं ने पुलिस के सामने नशा छोड़ने का संकल्प लिया। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से आयोजित काउंसलिंग सत्र में युवाओं और उनके परिजन को नशामुक्ति पुनर्वास केंद्रों की जानकारी दी गई तथा चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ओमप्रकाश ने की।
एसीपी नीति दंडोतिया, थाना प्रभारियों और काउंसलिंग समिति के सदस्यों ने युवाओं से व्यक्तिगत संवाद किया। शिक्षा के प्रति रुचि रखने वाले बच्चों को शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई, साथ ही मनोरोग विशेषज्ञों के माध्यम से निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई, ताकि नशे के शिकार युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाया जा सके।
नील नितिन मुकेश भी जुड़े अभियान से
इंदौर पुलिस के इस अभियान को बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश का भी समर्थन मिला। उन्होंने संदेश दिया कि ड्रग्स के अंधकार से समाज को स्वर्णिम भविष्य की ओर ले जाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि ड्रग्स की बिक्री या सेवन की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचना दें, क्योंकि एक सतर्क सूचना किसी युवा का भविष्य बचा सकती है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!