खुलासा फर्स्ट की खबर पर लगी मोहर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के भाई के मोबाइल में मिली सट्टे की लिंक; हाई प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स एंगल की भी जांच, खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से किया था खुलासा, ड्रग्स, सट्टे और लड़कियों का एडिक्ट है
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ड्रग्स रैकेट मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं। 9 जुलाई को राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दर्ज ड्रग्स केस की जांच के दौरान पुलिस के सामने एक बड़े नेटवर्क के संकेत मिले हैं। अब मामले में शामिल एक युवती के बयान ने जांच को नया मोड़ दे दिया है।
डीसीपी (जोन-1) नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवती ने स्वीकार किया कि वह ड्रग्स की खरीदी-बिक्री करने वाले नेटवर्क के संपर्क में थी और स्वयं भी ड्रग्स का सेवन करती थी। उसने यह भी बताया कि वह नाना पटवारी के संपर्क में थी।
मोबाइल से मिले संदिग्ध ट्रांजेक्शन और तीन अहम नंबर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी उर्फ कुलभूषण को पुलिस ने एक बार फिर मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक, नाना पटवारी के मोबाइल की जांच में दो ऑनलाइन सट्टे के ऐप मिले हैं, जिनके जरिए कथित तौर पर सट्टे की लिंक भेजी जाती थी। गौरतलब है कि खुलासा फर्स्ट ने रविवार को ही प्रमुखता से यह खुलासा कर दिया था कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भाई नाना ड्रग्स, सट्टे और लड़कियों का एडिक्ट है।
संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़े तथ्य मिले
मोबाइल से कई संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़े तथ्य भी सामने आए हैं, जिससे उसके सट्टे के कारोबार से जुड़े होने की आशंका और मजबूत हुई है। पुलिस को मोबाइल से तीन महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर भी मिले हैं, जिनके आधार पर संबंधित लोगों की तलाश की जा रही है। जांच एजेंसियां इन नंबरों के जरिए पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।
9 जुलाई को हुई थी कार्रवाई
इस पूरे मामले की शुरुआत 9 जुलाई को राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दर्ज ड्रग्स केस से हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इरफान खान उर्फ गोली चंदेरी और संजय कौशल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर खुलासा किया कि वे मानव गंगवानी और नाना पटवारी को मादक पदार्थों की सप्लाई करते थे।
आरोपी सात दिन के रिमांड पर
इन खुलासों के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को सात दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!