किडनैप फर्जी...टेंशन असली: झूठे अपहरणकांड की स्क्रिप्ट लिखने वाले खुद मास्टर माइंड
KHULASA FIRST
संवाददाता

फर्जी मामलों से हलाकान पुलिस हर फिरौती कॉल पर लगाती है दौड़, बाद में निकलती साजिश
मुकेश मुवाल 98934-39951 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रात के सन्नाटे में मोबाइल पर हाथ-पैर बंधे फोटो... वॉट्सएप कॉल पर लाखों की फिरौती की मांग... परिवार की सांसें अटक गईं। हर बार कहानी बिलकुल असली लगी और पुलिस की टीमें शहर से गांव तक दौड़ पड़ीं।
जैसे-जैसे सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच से परतें खुली तो सच्चाई से पर्दा उठा और सामने आई झूठ, लालच और चालाकी की ऐसी स्क्रिप्ट, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया।
किसी ने कर्ज उतारने के लिए खुद का अपहरण रचा, किसी ने प्रेमी संग होटल जाने की सच्चाई छिपाने के लिए गैंगरेप की कहानी गढ़ी, तो कोई शादी के दबाव से बचने के लिए लापता हो गया।
पिछले कुछ वर्षों में इंदौर और आसपास के ऐसे सात चर्चित मामलों ने साबित किया कि अपहरण- फिरौती के खेल में कई बार शिकार पुलिस और परिवार ही बने हैं।
हाल में बेटमा के किसान हुकुमसिंह सोलंकी के अपहरण और फिरौती की मांग का ताजा मामला भी इसी कड़ी का नया अध्याय बन गया है।
यह सामने आए चर्चित मामले
21 जून 2026 को जब बेटमा के किसान हुकुमसिंह सोलंकी ने साथियों के साथ मिलकर 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए खुद के अपहरण का नाटक रचा। गले पर चाकू रखी, हाथ-पैर बंधी तस्वीर भेजकर परिवार को धमकाया गया, लेकिन पुलिस जांच में पूरी साजिश बेनकाब हो गई।
फर्जी अपहरण और फिरौती की साजिश खुद किसान हुकुमसिंह सोलंकी ने अपने साथियों विक्रम निवासी रायमलपुरा (देपालपुर), रोशन बामनिया तथा अमन उर्फ छोटेलाला निवासी गोमगांव (थाना हातोद) के साथ मिलकर रची थी।
28 मई को बागगंगा थाना क्षेत्र से यश राठौर (20) के अपहरण और 3 लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने की शिकायत उसके पिता आनंद राठौर ने की थी। पुलिस ने सुपर कॉरिडोर सर्विस रोड से यश और राहुल मेहरा, आदर्श चतुर्वेदी और धमेंद्र लोधी को गिरफ्तार करने के बाद 30 मई को खुलासा किया कि यश पर 2 लाख रुपये का कर्ज था।
लेनदारों के दबाव में यश ने तीनों साथियों के साथ अपने अपहरण की झूठी साजिश रची थी। राहुल मेहरा पर छह थानों में 13 केस दर्ज मिले। राहुल ने ही फिरौती के लिए यश के माता-पिता को फोन किया था।
28 मई 2026 को 10वीं की एक छात्रा ने कोचिंग जाते समय अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की कहानी सुनाकर सनसनी फैला दी। सीसीटीवी फुटेज ने बताया कि वह प्रेमी अंश के साथ होटल गई थी। घर देर से पहुंचने पर उसने खुद हाथ काटकर गैंगरेप का झूठा केस दर्ज करा दिया।
सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में प्रेमी अंश को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। वहीं, नाबालिग को रूम देने पर होटल वेदिक विस्टा को भी सील कर दिया गया था।
अगस्त 2025 में सिविल जज की तैयारी कर रही अर्चना तिवारी (29) इंदौर से नर्मदा एक्सप्रेस में बैठकर अपने घर कटनी के लिए निकलीं थी, लेकिन घर नहीं पहुंचीं। उसके ट्रेन से रहस्यमय ढंग से गायब होने के बाद हड़कंप मच गया था।
पुलिस ने उसकी तलाश में दिनरात एक कर दिया। बाद में खुलासा हुआ कि परिजन द्वारा जबरन शादी का दबाव बनाए जाने से बचने के लिए अर्चना ने दोस्तों (सारांश और तेजिंदर) की मदद से खुद के लापता होने की पूरी साजिश रची थी।
30 मार्च 2024 में शिवपुरी की छात्रा काव्या धाकड़ ने 30 लाख रुपये की फिरौती के लिए यूट्यूब पर क्राइम एपिसोड देखकर खुद के अपहरण की स्क्रिप्ट तैयार की। इंदौर में दोस्त हर्षित के फ्लैट की रसोई में बंधक बनने के फोटो और वीडियो शूट किए गए। उसका मकसद उसके और हर्षित के लिए विदेश जाकर पढ़ाई के लिए पैसे जुटाना था।
25 मार्च 2025 में भंवरकुआं क्षेत्र में रहने वाले श्रीराम गुप्ता को उनके बेटे सतीश गुप्ता (24) के अपहरण और एक लाख रुपए की फिरौती मांगे जाने का फोन आया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सतीश गुप्ता और उसके दो दोस्तों आरुष अरोरा और तेजवीर सिंह संधू को गिरफ्तार किया था।
आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी और महंगे चीजों के शौक के चलते उसने साथियों के साथ मिलकर अपने पिता से रुपए ऐंठने के लिए फर्जी अपहरण की साजिश रची थी।
5 जनवरी 2022 को पिंक सिटी की अलीशा राय (35) लापता हुई थी। वह एम्ब्रॉयडरी यूनिट में काम करती थी। उसने बहन रिंकू को फोन कर तीन लोगों द्वारा अपहरण कर फिरौती देने पर ही छोड़ने का कहते हुए फोन किया।
शिकायत पर हरकत में आई हीरा नगर पुलिस ने अलीशा को उसके साका गांव, खरगोन स्थित घर से सहकर्मी दिलीप के साथ पकड़ा। अलीशा पर करीब 4 लाख का कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए उसने कहानी रची थी।
क्यों बढ़ रही चिंता?
पुलिस को हर अपहरण की सूचना को पहले वास्तविक मानकर तत्काल टीमें गठित करनी पड़ती हैं। साइबर ट्रैकिंग, सीसीटीवी खंगालना, मुखबिर तंत्र सक्रिय करना और कई जिलों तक दबिश देना पड़ता है। ऐसे में जब मामला फर्जी निकलता है तो पुलिस का समय, संसाधन और सरकारी धन व्यर्थ खर्च होता है।
वास्तविक अपराधों की जांच भी प्रभावित होती है और पुलिस बल का बड़ा हिस्सा अनावश्यक रूप से एक झूठी कहानी में उलझ जाता है, लेकिन पुलिस किसी भी मामले को चाहकर भी हल्के में नहीं ले सकती, क्योंकि 23 अप्रैल 2026 को पलासिया के तिरुपति गार्डन से 11 वर्षीय नैतिक सोनकर और सम्राट जयदेव का अपहरण वास्तव में फिरौती के लिए किया गया था।
आरोपियों ने बच्चों को पालतू जानवर देने का लालच देकर अगवा किया और 15 लाख रुपए मांगे। पुलिस ने महज कुछ घंटों में चार आरोपियों विनीत प्रजापति, राधिका प्रजापति, ललित सेन और तनीषा सेन को गिरफ्तार कर बच्चों को सकुशल बचा लिया।
आरोपियों ने आसानी से पैसा कमाने के लिए अपराध करना स्वीकारा। लंबे समय बाद यही मामला इस पूरी शृंखला में वास्तविक किडनैपिंग और फिरौती की मांग का निकला।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!