खबर
Top News

15 करोड़ के बंगले में रहता है फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह: अकूत संपत्ति पर नहीं है आयकर विभाग की नजर; मरीजों को लूटकर भर लिया अपना घर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अगस्त 2026, 3:25 pm
शेयर करें:
15 करोड़ के बंगले में रहता है फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लकवा का इलाज करने के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार ने पिछले कुछ वर्षों में करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया है। बाजार में जिन दवाओं के दाम अत्यधिक कम हैं, वे ही दवाएं महंगे दाम में मरीजों को बेचकर फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह ने अपनी जेबें ही नहीं, घर भी भर लिया है।

यहां इलाज करवाने आने वाले मरीजों को देखने के बाद सज्जन सिंह पर्चे पर दवाएं लिखता है, जो उसके ही संजीवनी क्लिनिक के मेडिकल स्टोर पर मिलती हैं। बड़ी बात यह है कि यहां आने वाले मरीजों के परिजन सिर्फ नकद ट्रांजेक्शन ही कर सकते हैं।

यानी सज्जन सिंह द्वारा प्रिस्क्रिप्शन पर दवाएं लिखने के बाद जब मेडिकल से दवाएं खरीदी जाती हैं, तो उसके एवज में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं किया जा सकता। मरीज के परिजन को नकद रुपए देकर ही दवाएं खरीदना पड़ती हैं।

अलग-अलग राज्य से आने वाले मरीज कई बार नकदी लेकर नहीं आते तो उन्हें परेशान होना पड़ता है, क्योंकि बसी पीपरी इलाके में इतना छोटा गांव है कि वहां एटीएम भी नहीं है, जिससे कोई व्यक्ति नकद राशि निकाल सके।

नहीं है कोई व्यवस्था
एमडी और एमएस डॉक्टर से भी ज्यादा फीस लेने वाले फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह पंवार ने अपने यहां आने वाले मरीज और उनके परिजन के लिए कोई खास व्यवस्था भी नहीं की है। लकवाग्रस्त मरीजों के लिए न स्ट्रेचर है और न ही व्हील चेयर।

यही नहीं परिजन के बैठने के लिए भी विशेष व्यवस्था नहीं है। टीनशैड लगाया गया है, जिसके नीचे कुर्सियां रख दी गई हैं, वे भी यहां आने वालों की संख्या के लिहाज से बहुत कम हैं। दूर से आने वाले परिजन अपने मरीज को कार में ही बैठाए रखने को मजबूर रहते हैं।

वहां खाने-पीने की भी सही व्यवस्था नहीं होने की वजह से मरीज के परिजन भूखे-प्यासे बैठे रहते हैं। हालांकि सज्जन सिंह ने अपने एक परिचित से वहां चाय की गुमटी जरूर लगवा रखी है, जिस पर भी कुछ चुनिंदा खाद्य सामग्री ही उपलब्ध है।

15 करोड़ का आलीशान इकलौता बंगला
मरीजों को स्टेरॉयड और विटामिन के हाई डोज देकर कुछ समय के लिए बेहतर महसूस करवाकर उनसे 4 से 8 हजार रुपए महीने वसूलकर फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह पंवार ने अपने लिए आलीशान बंगला बनाया है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर चर्चा है कि डॉक्टर साब का बंगला 15 करोड़ रुपए का है।

यही नहीं बंगले में घुसने के लिए बनाया गया सागवान का गेट ही 9 लाख रुपए का बताया जाता है। महू से बड़गोंदा होते हुए जाम गेट जाने वाले मेन रोड पर ही सज्जन सिंह का पीले रंग का आलीशान बंगला है। दावा किया जाता है की पूरे महू क्षेत्र में किसी और का ऐसा बंगला नहीं है।

आयकर विभाग की चुप्पी हैरानी भरी
प्रतिदिन 5 लाख से ज्यादा रुपए नकद प्राप्त करने वाले फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह पंवार पर आयकर विभाग की चुप्पी भी समझ से परे है। वह अपने आयकर की जमकर चोरी करता है।

इसकी बड़ी वजह यह भी है कि वह फर्जी डॉक्टर है और आधिकारिक तौर अपनी आय साबित नहीं कर सकता, इस वजह से नकद ट्रांजेक्शन ही करता है, यदि ऑनलाइन पेमेंट लेने लगे तो आयकर विभाग की नजर में फौरन आ जाएगा, जिसके चलते उसे 30 प्रतिशत तक टैक्स जमा करना होगा।

आयकर विभाग का इसकी ओर ध्यान नहीं होने की वजह से विभाग को बड़ा आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। ऐसे लोगों पर आयकर विभाग की चुप्पी हैरानी भरी नजर आती है।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 2 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 2 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 2 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 2 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 2 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 2 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 2 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 2 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 2 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 2 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 2 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 2 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 2 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 2 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 3 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 3 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 3 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 3 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 3 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!