फर्जी क्लिनिक का खुलासा: मंदिर के पीछे चल रहा था अवैध गर्भपात का खेल; इलाके में मची सनसनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
शहर के काली माता मंदिर के पीछे कथित रूप से संचालित हो रहे अवैध गर्भपात के मामले ने सनसनी मचा दी है। स्थानीय रहवासियों और पत्रकारों की सतर्कता से एक संदिग्ध गतिविधि सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
कार से लाई गई नाबालिग, पूछताछ पर भागे आरोपी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बलेनो कार से दो लोग एक नाबालिग लड़की को लेकर काली माता मंदिर के पीछे स्थित एक मकान में पहुंचे। यह मकान अमीषा पति जाहिद खान उर्फ भय्यू का बताया जा रहा है, जो खुद को डॉक्टर बताती है। करीब आधे घंटे बाद जब आरोपी लड़की को लेकर बाहर निकले तो स्थानीय लोगों ने उनसे सवाल किए।
वाहन पर लिखा था पुलिस
आरोपियों ने दावा किया कि वे इंदौर भंवरकुआ से आए हैं और लड़की को टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने लाए थे। जब उनसे अंदर चल रहे उपचार स्थल को दिखाने को कहा गया तो वे तेज रफ्तार में वाहन लेकर फरार हो गए। वाहन पर पुलिस लिखा हुआ था।
पुलिस व प्रशासन ने की छापामार कार्रवाई
घटना की सूचना रूपेश द्विवेदी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान कथित क्लिनिक से दो बेड, सलाइन बोतलें और बड़ी मात्रा में ऐसी दवाइयां मिलीं, जिनका उपयोग गर्भपात में किया जाता है। सभी सामग्री जब्त कर ली गई है।
मौके पर डॉक्टरों की जांच टीम भी पहुंची और प्रारंभिक परीक्षण किया गया। इसके बाद एसडीएम द्वारा संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित मकान को सील कर दिया गया।
मोबाइल से सामने आया नया नाम
सूत्रों के अनुसार, मौके से मिले मोबाइल फोन में एक व्यक्ति का नाम डॉ. दीपक खन्ना सामने आया है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस पूरे मामले के पीछे संगठित नेटवर्क हो सकता है।
कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में नाबालिग के साथ अवैध गर्भपात की पुष्टि होती है, तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ कड़ी आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!