खबर
Top News

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में आरती के नाम पर वसूली: श्रद्धालुओं से लिए इतने रुपए; तीन के खिलाफ एफआईआर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 जून 2026, 4:46 pm
शेयर करें:
विश्व प्रसिद्ध मंदिर में आरती के नाम पर वसूली

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती की अनुमति दिलाने के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। मंदिर प्रशासन के औचक निरीक्षण के दौरान यह खुलासा हुआ कि कुछ श्रद्धालुओं से आरती में शामिल कराने के बदले प्रति व्यक्ति 2500 रुपए वसूले गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
औचक निरीक्षण में सामने आई शिकायत
शुक्रवार तड़के मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक भस्म आरती की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नीलकंठ द्वार, मानसरोवर मार्ग और अन्य प्रवेश बिंदुओं पर श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी अनुमति संबंधी जानकारी ली।

इसी दौरान तीन श्रद्धालुओं ने बताया कि उनसे भस्म आरती में प्रवेश और अनुमति दिलाने के नाम पर 2500-2500 रुपए लिए गए थे। शिकायत सामने आते ही प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
श्रद्धालुओं की शिकायत के आधार पर महाकाल थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

'हिंदू संगठन' के नाम पर कराई गई थी अनुमति
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भस्म आरती की प्रोटोकॉल अनुमति किसी हिंदू संगठन के नाम पर जारी कराई गई थी। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि श्रद्धालुओं से वसूली गई राशि किसके पास पहुंची और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय थे।
प्रशासन अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि श्रद्धालुओं से अवैध वसूली का यह खेल कब से चल रहा था और इसमें कितने लोग शामिल हैं।

व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव
भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मंदिर प्रशासन ने भस्म आरती में प्रवेश व्यवस्था को और सख्त करने का फैसला लिया है। अब श्रद्धालुओं को भस्म आरती के लिए केवल नीलकंठ द्वार से ही प्रवेश दिया जाएगा।

श्रद्धालुओं से अपील
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भस्म आरती की अनुमति केवल अधिकृत प्रक्रिया के माध्यम से ही प्राप्त करें और किसी भी व्यक्ति या संगठन को पैसे देकर प्रवेश दिलाने के झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें। इस खुलासे के बाद महाकाल मंदिर की प्रवेश व्यवस्था और प्रोटोकॉल अनुमतियों को लेकर प्रशासन की निगरानी और सख्त होने की संभावना है।

संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा
Top News

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

about 6 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

about 6 hours ago
खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार
Top News

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

about 6 hours ago
नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील
Top News

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

about 6 hours ago
MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज
Top News

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

about 6 hours ago
मातृशक्तियों ने की मां की आराधना
Top News

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

about 6 hours ago
नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष
Top News

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

about 7 hours ago
रिजॉर्ट में लगी भीषण आग
Top News

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

about 7 hours ago
संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प
Top News

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

about 7 hours ago
MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके
Top News

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

about 7 hours ago
भक्तों ने उत्साह से  ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 7 hours ago
यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद
Top News

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा
Top News

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल
Top News

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

about 8 hours ago
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत
Top News

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

about 8 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

about 8 hours ago
40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया
Top News

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

about 8 hours ago
MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत
Top News

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

about 8 hours ago
आधी रात में घर में लगी भीषण आग
Top News

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर
Top News

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!