पीसी सेठी अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों की वसूली गैंग: प्रसव के बाद मरीजों और परिजन से खुलेआम मांग रहे पैसे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा और सहायता के लिए तैनात सुरक्षाकर्मी अब खुद ही मरीजों की जेब पर डाका डाल रहे हैं। पीसी सेठी अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं और उनके परिजन से सुरक्षाकर्मियों द्वारा अवैध रूप से पैसों की मांग करने का खुलासा हुआ है। अस्पताल के भीतर हो रही इस अवैध वसूली का स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे की कार्यप्रणाली का बड़ा खुलासा हुआ है।
वसूलीबाज बिना वेतन लिफ्टमैन के पद पर सक्रिय... वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली बुंदेलखंड सुरक्षा कंपनी का कर्मचारी, जो खुद को लिफ्टमैन दीपक यादव बता रहा है, मरीजों से पैसों की मांग कर रहा है।
हैरत की बात तो यह है कि कंपनी द्वारा छह महीने पहले ही इस कर्मचारी को नौकरी से निकाला जा चुका है, बावजूद इसके वह बिना किसी वेतन के अस्पताल में लिफ्टमैन के पद पर सक्रिय है।
परिजन के मिलने का समय किया सीमित
वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सुधार के बजाय व्यवस्था को और अधिक टाइट कर दिया है। परिजन के मिलने के समय को सीमित कर दिया गया है, ताकि वसूली का खेल कैमरे में कैद न हो सके।
नौ हजार रुपए की तनख्वाह से कुछ नहीं होता...
इतना ही नहीं, इस गिरोह का एक और चेहरा तब सामने आया जब दूसरे सुरक्षाकर्मी का स्टिंग वीडियो सार्वजनिक हुआ। कैमरे पर बेखौफ होकर यह कर्मचारी स्वीकार कर रहा है कि नौ हजार रुपये की तनख्वाह से कुछ नहीं होता, इसलिए वह 200 से 300 रुपये प्रति मरीज के हिसाब से अवैध वसूली करता है। ये बयान अस्पताल प्रशासन की उस लचर व्यवस्था का खुलासा करते हैं, जहां सुरक्षा के नाम पर मरीजों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है।
जागरूकता के कदम क्यों नहीं उठा रहा प्रबंधन
सबसे बड़ा सवाल यह है कि मरीजों और परिजन को जागरूक करने के लिए दीवारों पर भेंट या इनाम न दें या अवैध वसूली की शिकायत के लिए आधिकारिक फोन नंबर जैसे निर्देश कहीं नजर नहीं आते। अस्पताल प्रशासन की इस चुप्पी ने वसूली करने वालों को संरक्षण दिया है।
न तो प्रबंधन ने सुरक्षा एजेंसी की जवाबदेही तय की और न ही कोई पारदर्शी तंत्र बनाया है। मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाकर जारी यह वसूली का कारोबार अब एक गंभीर मामला बन चुका है, जिस पर प्रशासन की कार्यप्रणाली का खुलासा होना और सख्त कार्रवाई होना जरूरी है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा मरीजों और परिजनों से अवैध रूप से पैसों की मांग करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह अत्यंत गंभीर विषय है। इस संबंध में संबंधित सुरक्षा कंपनी को तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी किया जा रहा है।
आरोपी कर्मचारियों को ड्यूटी से पृथक कर दिया गया है। भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए अस्पताल में निगरानी व्यवस्था को और अधिक सख्त किया जाएगा। साथ ही, इस पूरी घटना और कंपनी की कार्यप्रणाली की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। हमारी प्राथमिकता मरीजों को सुरक्षित और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, और इस दिशा में हम निरंतर सुधार सुनिश्चित करेंगे। -डॉ. वीरेंद्र राजगीर, प्रभारी अधीक्षक, पीसी सेठी सिविल अस्पताल, इंदौर
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!