खबर
Top News

दिव्यांग छात्रों से भोजन के नाम पर वसूली: ITI गेस्ट फैकल्टी पर एफआईआर दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अगस्त 2026, 1:39 pm
शेयर करें:
दिव्यांग छात्रों से भोजन के नाम पर वसूली

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर थाना क्षेत्र में ITI की एक गेस्ट फैकल्टी के खिलाफ दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए मिलने वाले निशुल्क भोजन के बदले पैसे लेने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को की गई।

पुलिस ने फरियादी अंजू कोहली की शिकायत पर आरोपी इंद्रा जाटव (पति अनिल जाटव) के खिलाफ अमानत में खयानत से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

निशुल्क भोजन के बदले पैसे लेने का आरोप
हीरा नगर थाना प्रभारी सुशील पटेल के मुताबिक, आरोपी महिला ITI में गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्यरत थी। शासन की योजना के तहत संस्थान में पढ़ने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

आरोप है कि मेस बंद रहने वाले शनिवार और रविवार का फायदा उठाकर महिला फैकल्टी विद्यार्थियों से भोजन उपलब्ध कराने के नाम पर हर छात्र से 500 से 700 रुपए लेती थी। शिकायत के मुताबिक, इस तरह विद्यार्थियों से हर महीने करीब 2 से 3 हजार रुपए तक वसूले जा रहे थे।

दिव्यांग छात्रा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
मामले में एक दिव्यांग छात्रा ने वकील के माध्यम से अदालत में याचिका दायर की थी। कोर्ट के निर्देश के बाद हीरा नगर पुलिस ने आरोपी महिला फैकल्टी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

फिलहाल गिरफ्तारी नहीं
थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी इंद्रा जाटव की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों, विद्यार्थियों से कथित वसूली और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 17 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 17 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 17 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 17 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 17 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 17 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 17 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 17 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 18 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 18 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 18 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 18 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 18 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 18 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 18 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

about 18 hours ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

about 18 hours ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

about 19 hours ago
गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा
Indore

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!