5 थानों में बनी एक्सपर्ट साइबर टीम: शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई; अब साइबर ठगों की खैर नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

पलासिया से पुलिस कमिश्नर ने ईसीआईटी हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ
बोले- जागरूकता ही साइबर अपराधियों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन ठगी का शिकार होने वाले लोगों को अब साइबर सेल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए शहर के पांच प्रमुख थानों में ईसीआईटी (एक्सपर्ट साइबर इन्वेस्टिगेशन टीम) के तहत विशेष साइबर हेल्प डेस्क शुरू कर दी है।
इन डेस्क पर साइबर फ्रॉड की शिकायत मिलते ही प्रारंभिक जांच और जरूरी कार्रवाई तत्काल शुरू होगी। इसकी शुरुआत पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने थाना पलासिया से की। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि साइबर अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी हथियार केवल जागरूकता है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नरेट ने तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शहर के चारों जोन के एक-एक थाना राजेंद्र नगर, विजय नगर, भंवरकुआं, पलासिया और क्राइम ब्रांच में ईसीआईटी के तहत विशेष साइबर हेल्प डेस्क स्थापित की हैं। इन हेल्प डेस्क का उद्देश्य साइबर ठगी के पीड़ितों को थाना स्तर पर ही तत्काल सहायता उपलब्ध कराना और शुरुआती कार्रवाई में देरी खत्म करना है।
थाना पलासिया में शुभारंभ कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि साइबर फ्रॉड की शिकायत मिलते ही समय गंवाए बिना आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, क्योंकि साइबर अपराधों में शुरुआती कुछ घंटे सबसे अधिक महत्वपूर्ण होते हैं।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आरके सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) मयंक अवस्थी, चारों जोन के पुलिस उपायुक्तों सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जैन दिवाकर स्कूल, डी-फ्लाई और अक्सा इंटरनेशनल एविएशन ट्रेनिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
पुलिस कमिश्नर ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें डिजिटल दुनिया के खतरों से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी हर दिन नए तरीके अपनाकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं।
ऐसे में तकनीक के साथ सतर्कता और जागरूकता ही सबसे मजबूत सुरक्षा कवच है। विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी के कारण वे ऑनलाइन ठगी से बचने में सफल रहे।
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन में भी गूंजी साइबर सुरक्षा की आवाज
इसी अभियान के तहत हाई कोर्ट बार एसोसिएशन में भी विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश दंडोतिया ने अधिवक्ताओं को साइबर अपराधों के लगातार बदलते तरीकों से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि आजकल डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश योजनाएं, स्क्रीन शेयरिंग एप, फर्जी लिंक और ओटीपी फ्रॉड के जरिए लोग बड़ी संख्या में ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते रकम बचाने की कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने भी कई सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से समाधान किया।
सिम भी करें चेक, कहीं आपके नाम पर कोई और तो नहीं चला रहा नंबर
सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत इंदौर पुलिस ने नागरिकों से अपने नाम पर जारी मोबाइल सिम की भी नियमित जांच करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि कई साइबर अपराध फर्जी दस्तावेजों या दूसरे व्यक्ति के नाम पर जारी सिम के जरिए अंजाम दिए जाते हैं।
ऐसे में Sanchar Saathi के TAFCOP फीचर के माध्यम से यह जरूर जांचें कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर सक्रिय हैं। यदि कोई नंबर आपका नहीं है तो उसकी तुरंत रिपोर्ट कर उसे बंद कराने की प्रक्रिया शुरू करें। साथ ही अपने आधार, पैन या अन्य केवाईसी दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति को कभी उपलब्ध न कराएं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!