जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्याओं के त्वरित समाधान की कवायद: कलेक्टर ने ली अधिकारियों की संयुक्त बैठक; लापरवाही पाये जाने पर होगी सख्त कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में वर्षाकाल के दौरान जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने वर्षा के दौरान जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए जिससे किसी भी स्थिति में जलजमाव और ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं बने। लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने उक्त समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के संयुक्त दल बनाये जाने के निर्देश भी दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े, डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी, अपर कलेक्टर रोशन राय सहित नगर निगम, यातायात पुलिस, एमपीआरडीसी, पीडब्ल्यूडी, एमपीईबी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी नालों, चैनलों, तालाबों के आसपास तथा जलभराव वाले स्थलों की साफ-सफाई तत्काल की जाए ताकि जलभराव व ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने । साथ ही स्टॉर्म वॉटर लाइन एवं ड्रेनेज सिस्टम की सफाई भी प्राथमिकता से की जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति निर्मित न हो।
कलेक्टर ने सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि आवश्यक पैचवर्क, डामरीकरण एवं सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि बारिश के दौरान गड्ढों एवं जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। इन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं फॉलोअप भी किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए तथा जहां भी पानी भरने की समस्या हो, वहां तत्काल पंप लगाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए।
वर्मा ने कहा कि किसी भी स्थिति में जलभराव के कारण यातायात बाधित नहीं होना चाहिए और आमजन की सुगमता एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि चिन्हित दुर्घटना संभावित (एक्सीडेंटल) एवं जलभराव वाले स्थानों पर आज शाम से लेकर कल तक आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संबंधित विभाग अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ठक में राहत स्थलों की समीक्षा भी की गई। निर्देश दिए गए कि आवश्यकता पड़ने पर राहत शिविर तत्काल प्रारंभ किए जा सकें, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। इसके अलावा पिकनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, पुल-पुलियों पर संकेतक लगाने, बाढ़ की स्थिति में सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित की जाए।
जिले में संभावित अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला आपदा नियंत्रण कक्ष का 24×7 संचालन सुनिश्चित करते हुए स्थिति की सतत निगरानी रखें।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!