दिलजीत के कॉन्सर्ट में चार गानों पर रोक का मामला गरमाया: जिला कार्यक्रम अधिकारी को कानूनी नोटिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को शहर में आयोजित हुए लाइव कॉन्सर्ट को लेकर नया विवाद सामने आया है।
कार्यक्रम में चार गाने नहीं गाए जाने के निर्देश जारी करने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की वैधानिक अधिकारिता पर सवाल उठाए गए हैं।
कानूनी नोटिस भेजा
आयोजक की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता ऋषि खनूजा ने अधिवक्ता उपेंद्र (उज्ज्वल) फणसे के माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी और संबंधित अधिकारियों को कानूनी नोटिस भेजा है।
इसमें निर्देशों का कानूनी आधार स्पष्ट करने के साथ कार्यक्रम की छवि और व्यावसायिक प्रतिष्ठा को कथित नुकसान पहुंचने पर जवाब मांगा गया है।
6 नवंबर के पत्र से शुरू हुआ विवाद
दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट 15 नवंबर को इंदौर के सी-21 मॉल में आयोजित हुआ था।
इससे पहले 6 नवंबर 2026 को जिला कार्यक्रम अधिकारी ने एक पत्र जारी कर कार्यक्रम के दौरान चार गाने नहीं गाए जाने के निर्देश दिए थे।
इनमें Patiala Pegg, 5 Taara, Jeeb Vicho Labbya और Jatt Uthe Fire Karda Jithe Pabandi Harhiyara Di शामिल थे। इसी पत्र को लेकर अब आयोजक पक्ष ने कानूनी आपत्ति दर्ज कराई है।
हाई कोर्ट के आदेश को मध्यप्रदेश में लागू करने पर सवाल
नोटिस में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के 22 जुलाई 2019 के आदेश का हवाला देने पर सवाल उठाया गया है।
नोटिस भेजने वाले पक्ष का तर्क है कि संबंधित न्यायालय के निर्देश पंजाब, हरियाणा और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के अधिकारियों के लिए थे।
ऐसे में इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के लिए चार विशिष्ट गीतों पर प्रतिबंधात्मक निर्देश किस कानूनी अधिकार के तहत जारी किए गए, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए।
नोटिस में पूछा गया है कि मध्यप्रदेश में ऐसे निर्देश लागू करने के लिए किसी स्वतंत्र कानूनी प्रावधान, शासन की अधिसूचना या सक्षम प्राधिकारी के आदेश का उल्लेख क्यों नहीं किया गया।
आयोजक पक्ष का दावा- कार्यक्रम की छवि और कारोबार प्रभावित हुआ
नोटिस में आरोप लगाया गया है कि विभागीय पत्र जारी होने से कॉन्सर्ट के प्रचार-प्रसार, आयोजन की छवि और व्यावसायिक प्रतिष्ठा पर प्रतिकूल असर पड़ा।
इससे आयोजक को आर्थिक नुकसान होने का भी दावा किया गया है।
संबंधित अधिकारियों से पत्र जारी करने का वैधानिक आधार, सक्षम स्वीकृति, कार्यालयीन नोटशीट और उससे जुड़े पत्राचार की जानकारी मांगी गई है।
साथ ही आर्थिक एवं प्रतिष्ठागत क्षति के मामले में जवाबदेही और उचित क्षतिपूर्ति को लेकर पक्ष स्पष्ट करने को कहा गया है।
जवाब नहीं मिला तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
सुप्रीम कोर्ट और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के अधिवक्ता उपेंद्र (उज्ज्वल) फणसे के माध्यम से भेजे गए नोटिस में संबंधित विभाग और अधिकारियों से निर्धारित समयावधि में लिखित जवाब मांगा गया है।
नोटिस में कहा गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सक्षम न्यायालय और अन्य वैधानिक मंचों पर कार्रवाई की जा सकती है।
बाल संरक्षण के दायित्व पर सवाल नहीं : खनूजा
सामाजिक कार्यकर्ता ऋषि खनूजा का कहना है कि उनका उद्देश्य महिला एवं बाल विकास विभाग के बाल संरक्षण संबंधी दायित्वों पर सवाल उठाना नहीं है।
उनके अनुसार, किसी निजी सांस्कृतिक आयोजन या कलाकार के कार्यक्रम में हस्तक्षेप करते समय अधिकारियों को अपनी वैधानिक अधिकारिता और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना चाहिए, ताकि किसी वैध आयोजन को बिना उचित कानूनी आधार के नुकसान न पहुंचे।
फिलहाल यह आयोजक पक्ष की ओर से भेजा गया कानूनी नोटिस है। संबंधित विभाग का जवाब सामने आने के बाद ही उनके पक्ष की स्थिति स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!