मासूम पर झपटा आवारा कुत्ता, प्लास्टिक सर्जरी की नौबत: गाल पर लगे 8 टांके; बचाने आई मां को भी काटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
घर के बाहर खेलना और बैठना भी बच्चों के लिए असुरक्षित होता जा रहा है। शहर के बड़ा गांव इलाके में गुरुवार को घर के चबूतरे पर बैठी चार साल की बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया।
कुत्ते ने बच्ची का गाल इतनी बुरी तरह नोचा कि त्वचा फटकर लटक गई। बेटी की चीख सुनकर बचाने दौड़ी मां को भी कुत्ते ने नहीं छोड़ा। उसकी गर्दन, हाथ और पैरों पर काट लिया। बच्ची के गाल पर आठ टांके लगाने पड़े।
चेहरे पर गंभीर घाव होने के कारण उसे प्लास्टिक सर्जरी के लिए जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) रेफर किया गया है। शुक्रवार को भी बच्ची अस्पताल में भर्ती थी।
पानी लेने अंदर गई मां, तभी बच्ची पर झपटा कुत्ता
बच्ची की मां त्रिवेणी के मुताबिक, उन्होंने बेटी को घर के बाहर चबूतरे पर बैठाया था और खुद पानी लेने अंदर गई थीं। इसी दौरान आवारा कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया। चीख सुनकर बाहर पहुंचीं तो कुत्ता बेटी का गाल नोच रहा था।
उन्होंने लकड़ी लेकर उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता उन पर भी झपट पड़ा। गर्दन में दांत गड़ाने के साथ हाथ-पैर पर भी काट लिया। शोर सुनकर बच्ची के पिता और आसपास के लोग पहुंचे, तब कुत्ते को भगाया जा सका।
आंख बची, गाल और नाक पर गहरे जख्म
परिजन बच्ची को तत्काल मुरार जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने गाल पर आठ टांके लगाए। हमले में बच्ची की आंख सुरक्षित बच गई, लेकिन गाल की त्वचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। नाक पर भी कुत्ते के दांतों के निशान हैं।
बेहतर उपचार और प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जेएएच भेज दिया। घटना के बाद से बच्ची दहशत में है।
तीन अस्पतालों में 286 डॉग बाइट मरीज पहुंचे
ग्वालियर में कुत्तों के काटने की समस्या का अंदाजा गुरुवार को अस्पताल पहुंचे मरीजों से लगाया जा सकता है। शहर के तीन प्रमुख अस्पतालों में कुल 286 लोग एंटी रेबीज टीकाकरण के लिए पहुंचे। इनमें नए और पहले से उपचार ले रहे मरीजों के अगले डोज भी शामिल थे।
- हजीरा सिविल अस्पताल: 110 मरीज
- मुरार जिला अस्पताल: 95 मरीज
- जयारोग्य अस्पताल: 81 मरीज
जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों में चार साल की बच्ची सहित पांच की हालत अधिक गंभीर बताई गई।
पालतू कुत्ते ने भी किया हमला, पैर की सर्जरी करनी पड़ी
इसी दिन सीपी कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय भानू को उनके पालतू कुत्ते ने पैर में गंभीर रूप से काट लिया। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एंटी रेबीज टीका लगाने के साथ घाव पर टांके लगाए गए। रक्तस्राव रोकने के लिए पैर की सर्जरी भी करनी पड़ी।
बच्चों की सुरक्षा पर सवाल, निगरानी और रोकथाम जरूरी
बड़ा गांव की घटना ने आवारा कुत्तों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। छोटे बच्चे अचानक होने वाले हमले से खुद को बचाने में सक्षम नहीं होते।
ऐसे में घरों के आसपास और सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों की निगरानी, नसबंदी तथा एंटी रेबीज टीकाकरण जैसी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाना जरूरी है।
कुत्ते के काटने पर घाव को तत्काल साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक धोना चाहिए और बिना देरी किए अस्पताल पहुंचना चाहिए। विशेषकर चेहरे, गर्दन और हाथ पर काटने के मामलों में तत्काल चिकित्सकीय उपचार जरूरी है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!