घाट पर कंटेनर पलटने से हाईवे जाम: हटाने पहुंची क्रेन भी पलटी; एक किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार, यात्री और राहगीर परेशान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धामनोद।
इंदौर-मुंबई नेशनल हाईवे पर भेरू घाट के पास गुरुवार रात से यातायात बुरी तरह प्रभावित है।
रात करीब आठ बजे आयशर वाहन और कंटेनर की भिड़ंत के बाद भारी कंटेनर सड़क पर पलट गया। उसे हटाने पहुंची क्रेन भी पलट गई।
18 घंटे से हाईवे जाम
दो क्रेन की मदद से कंटेनर हटाने की कोशिश सफल नहीं होने पर अब इंदौर से तीसरी बड़ी क्रेन बुलाई गई है।
करीब 18 घंटे बीतने के बावजूद हाईवे पूरी तरह नहीं खुल सका है। सड़क पर एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी हुई है।
दो भारी ट्रक खराब होने से बढ़ी मुश्किल
हाईवे पर कंटेनर के अलावा दो अन्य भारी ट्रक भी खराब हो गए हैं। इन्हें हटाने के लिए सुबह से मैकेनिक और क्रेन की मदद ली जा रही है।
भारी वाहनों को सड़क से हटाने में दिक्कत आने के कारण यातायात सामान्य नहीं हो पाया है।
फिलहाल एक लेन से वाहनों को निकाला जा रहा है। चालकों को जाम पार करने में एक से दो घंटे लग रहे हैं।
बस यात्रियों को दो घंटे तक करना पड़ा इंतजार
जाम का असर यात्री बसों पर भी पड़ा है। कई बसें जाम वाले हिस्से तक नहीं पहुंच सकीं। इसके चलते बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को सड़क पर करीब दो घंटे तक खड़ा रहना पड़ा।
वहीं, बसों में सफर कर रहे यात्रियों को भी जाम से निकलने में लंबा समय लगा। भारी वाहनों की कतार के कारण यातायात धीमी गति से चल रहा है।
मानपुर-बगड़ी मार्ग से निकाले जा रहे छोटे वाहन
मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे इंदौर, धार और खरगोन जिलों से होकर गुजरता है। भेरू घाट इंदौर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में आता है।
वहीं, गणेश मंदिर घाट धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र और काकड़दा खरगोन जिले में स्थित है।
जाम को देखते हुए छोटे वाहनों और सवारी गाड़ियों को मानपुर-बगड़ी मार्ग से निकाला जा रहा है। मानपुर पुलिस मौके पर यातायात व्यवस्था संभाल रही है।
भारी कंटेनर और खराब ट्रकों को हटाने के प्रयास जारी हैं।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!