खबर
Top News

वकीलों के बाद निगम कर्मचारियों का धरना: दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 नवंबर 2026, 3:15 pm
शेयर करें:
वकीलों के बाद निगम कर्मचारियों का धरना

खुलासा फर्स्ट, कटनी।
नगर निगम की अतिक्रमण कार्रवाई से शुरू हुआ विवाद अब अधिवक्ताओं और निगम कर्मचारियों के बीच टकराव में बदल गया है। गुरुवार को वकीलों के लंबे प्रदर्शन और नगर निगम के मुख्य गेट पर तालाबंदी के बाद शुक्रवार को सैकड़ों निगम कर्मचारी भी विरोध में उतर आए। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया और कार्यालय के अंदर वाले गेट पर धरना देकर सुरक्षा की मांग उठाई।


उनका आरोप है कि अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के दौरान चौकीदार से बदसलूकी, कुर्सियां फेंकने और कुछ कर्मचारियों से धक्का-मुक्की की गई। इधर, अतिक्रमण अधिकारी मानवेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद उनकी शिकायत पर अधिवक्ता अशोक जैन के विरुद्ध भी मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

कबाड़ दुकान पर कार्रवाई से शुरू हुआ विवाद
विवाद की शुरुआत नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते की कार्रवाई के दौरान हुई थी। रघुनाथगंज वार्ड के घंटाघर क्षेत्र में कबाड़ दुकान पर कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार जैन और अतिक्रमण अधिकारी मानवेंद्र सिंह के बीच कहासुनी हुई थी।

अधिवक्ता पक्ष ने अधिकारी पर अभद्रता, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की के आरोप लगाए। घटना से नाराज अधिवक्ता संघ ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।

वकीलों ने निगम गेट पर जड़ा ताला, सड़क पर लगा जाम
गुरुवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमित शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकील नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मानवेंद्र सिंह को पद से हटाने और एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर धरना दिया।

इस दौरान निगम के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया, जिससे कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और कामकाज के लिए पहुंचे नागरिकों को परेशानी हुई।

मुख्य मार्ग पर चक्काजाम से यातायात भी प्रभावित हुआ। प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। मामले में विधायक संदीप जायसवाल और महापौर प्रीति संजीव सूरी ने भी हस्तक्षेप कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया।

अधिकारी पर एफआईआर, अतिक्रमण का अतिरिक्त प्रभार छीना
अधिवक्ताओं के विरोध के बाद कोतवाली पुलिस ने मानवेंद्र सिंह और अन्य के खिलाफ एफआईआर क्रमांक 1330/2026 दर्ज की। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 351(2) और 3(5) लगाई गई हैं। मामले की जांच उप निरीक्षक कुलदीप सिंह गोंड को सौंपी गई है।

निगमायुक्त तपस्या परिहार ने मानवेंद्र सिंह को अतिक्रमण शाखा के अतिरिक्त दायित्वों से मुक्त कर दिया। मानवेंद्र सिंह मूल रूप से नगर निगम में केमिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मानवेंद्र सिंह की शिकायत पर अधिवक्ता अशोक जैन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, काली पट्टी बांधकर किया काम
अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के अगले दिन शुक्रवार को निगम कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान चौकीदार के साथ बदसलूकी की गई। कुर्सियां फेंकी गईं और कुछ कर्मचारियों से धक्का-मुक्की हुई। इससे कार्यालय में असुरक्षा का माहौल बना।

कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया और निगम कार्यालय के अंदर वाले गेट पर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने प्रशासन से कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की। लगातार दो दिन चले विरोध का असर नगर निगम के सामान्य कामकाज पर भी पड़ा।

अब पुलिस जांच में तय होगी जिम्मेदारी
अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान अधिवक्ता से कथित अभद्रता और इसके बाद निगम परिसर में हुए प्रदर्शन को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। एक ओर अधिवक्ता संघ अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है, वहीं निगम कर्मचारी कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर लामबंद हैं।

अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार से हटाने और शिकायतों पर मामले दर्ज होने के बावजूद विवाद पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। अब पुलिस जांच में आरोपों की सत्यता और संबंधित पक्षों की जिम्मेदारी स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?
Top News

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

about 6 hours ago
पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर
Top News

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

about 6 hours ago
ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते
Top News

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

about 6 hours ago
रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!
Top News

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

about 7 hours ago
MP में महंगी शराब, सस्ती जान...
Top News

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

about 8 hours ago
जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन
Top News

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

about 8 hours ago
जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल
Top News

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

about 8 hours ago
पटाखे से बिखर गया छत्ता
Top News

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

about 9 hours ago
भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

about 9 hours ago
11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी
Indore

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

about 9 hours ago
महंगाई की कड़वाहट
Top News

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

about 9 hours ago
दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!
Top News

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

about 9 hours ago
भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

about 9 hours ago
एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले
Top News

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

about 9 hours ago
निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार
Top News

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

about 9 hours ago
51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार
Top News

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

about 9 hours ago
प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा
Top News

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

about 10 hours ago
एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा
Indore

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

about 10 hours ago
पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने
Top News

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

about 10 hours ago
उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं
Top News

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!