हर दूसरा बच्चा हो रहा इसका शिकार: लाखों में इसकी कमी; क्या है बड़ी वजह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में बच्चों में एनीमिया तेजी से गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 70.62 लाख बच्चों की जांच के दौरान 35.21 लाख बच्चे एनीमिया से पीड़ित पाए गए।
प्रदेश का लगभग हर दूसरा बच्चा खून की कमी से जूझ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि बदलती खानपान की आदतें, पैकेज्ड फूड और जंक फूड का बढ़ता सेवन इसकी बड़ी वजह है।
बच्चों की थाली से गायब हो रहे फल और सब्जियां
विशेषज्ञों के अनुसार, आजकल बच्चों को फल, हरी सब्जियां और दालों की बजाय चॉकलेट, चिप्स, बिस्किट, पिज्जा, नमकीन और कोल्ड ड्रिंक अधिक दिए जा रहे हैं। इन खाद्य पदार्थों से पेट तो भर जाता है, लेकिन शरीर को पर्याप्त आयरन नहीं मिल पाता, जिससे एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है।
दस्तक अभियान में सामने आई चिंताजनक तस्वीर
स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए दस्तक अभियान के तहत डिजिटल हीमोग्लोबिन मीटर से 70.62 लाख बच्चों की जांच की गई। जांच में 35.21 लाख बच्चों में एनीमिया पाया गया, जबकि 3,575 बच्चों की स्थिति इतनी गंभीर थी कि उन्हें ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत पड़ी।
अब 14 जुलाई से 31 अगस्त तक दस्तक अभियान का दूसरा चरण चलाया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर रही हैं।
एनीमिया के साथ कुपोषण पर भी नजर
अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीमें केवल एनीमिया ही नहीं, बल्कि कुपोषण, दस्त, निमोनिया और जन्मजात बीमारियों की भी पहचान कर रही हैं। जरूरत पड़ने पर बच्चों का तत्काल उपचार शुरू किया जा रहा है।
डॉक्टर बोले- जंक फूड बच्चों को बना रहा बीमार
बॉम्बे चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राहुल अग्रवाल के मुताबिक, पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन
चुके हैं।
उन्होंने कहा कि जितना अधिक बच्चे चॉकलेट, चिप्स, बिस्किट और फास्ट फूड खाएंगे, एनीमिया और अन्य बीमारियों का खतरा उतना ही बढ़ेगा। बच्चों के आहार में फल, हरी सब्जियां, दालें और आयरन युक्त भोजन शामिल करना जरूरी है।
छह महीने बाद सिर्फ मां का दूध पर्याप्त नहीं
डॉक्टरों के अनुसार, जन्म के समय बच्चे के शरीर में 15 से 18 ग्राम हीमोग्लोबिन होता है, जो छह महीने में घटकर 8 से 9 ग्राम तक पहुंच सकता है। इसलिए छह महीने की उम्र के बाद केवल मां का दूध पर्याप्त नहीं होता। इस समय से बच्चों को पूरक आहार के रूप में फल, हरी सब्जियां, दालें और आयरन युक्त खाद्य पदार्थ देना आवश्यक है।
स्नैक्स से खत्म हो रही पौष्टिक भोजन की आदत
विशेषज्ञ बताते हैं कि दिनभर बिस्कुट, टॉफी, चिप्स और अन्य स्नैक्स खाने से बच्चों की भूख कम हो जाती है। परिणामस्वरूप वे पौष्टिक भोजन नहीं खा पाते और धीरे-धीरे उनके शरीर में आयरन की कमी होने लगती है।
एनीमिया क्यों है खतरनाक?
एनीमिया शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी की स्थिति है। इससे शरीर में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जिसके कारण बच्चों में कमजोरी, थकान, चक्कर आना, बार-बार बीमार पड़ना, मानसिक विकास में कमी और पढ़ाई पर नकारात्मक असर जैसे गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। गंभीर मामलों में ब्लड ट्रांसफ्यूजन तक की नौबत आ सकती है।
अभिभावकों के लिए जरूरी सलाह
बच्चों को रोज ताजे फल, हरी सब्जियां, दालें और आयरन युक्त भोजन दें। चॉकलेट, चिप्स, बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक और अन्य पैकेज्ड स्नैक्स का सेवन सीमित करें। छह महीने की उम्र के बाद पूरक आहार जरूर शुरू करें।
स्वास्थ्य विभाग की दस्तक अभियान टीम का सहयोग करें और बच्चों की समय पर जांच कराएं। कमजोरी, थकान या भूख कम लगने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!