बारिश भी नहीं रोक सकी BJP की तिरंगा यात्रा: बुलेट से पहुंचे मुख्यमंत्री; देशभक्ति के साथ दिया नशा मुक्ति का संदेश, बच्चों ने बढ़ाया उत्साह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में रविवार को तेज बारिश के बीच जिला भाजपा की तिरंगा यात्रा उत्साह और देशभक्ति के माहौल में निकाली गई। टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और शहरवासी शामिल हुए।
बारिश के चलते बदला गया यात्रा का रूट
बारिश के बावजूद हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने 'भारत माता की जय' के नारों के साथ यात्रा में भाग लिया। यात्रा का प्रस्तावित मार्ग टीटी नगर स्टेडियम से न्यू मार्केट और रोशनपुरा चौराहे होते हुए वापस स्टेडियम तक तय किया गया था।
हालांकि लगातार बारिश और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने रूट छोटा कर दिया। यात्रा को न्यू मार्केट के नानके पेट्रोल पंप चौराहे से पहले ही वापस टीटी नगर की ओर मोड़ दिया गया।
बुलेट पर पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में बुलेट मोटरसाइकिल से पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में पैदल हिस्सा लिया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनके साथ मार्च किया।
बच्चों का उत्साह बना आकर्षण
बारिश के बावजूद शहर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में बच्चे यात्रा में शामिल हुए। कई बच्चे डोरेमोन और मोटू-पतलू जैसे लोकप्रिय किरदारों की वेशभूषा में पहुंचे, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
बारिश ने यात्रा का आनंद दोगुना कर दिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि 'भारत छोड़ो आंदोलन' ने देश की आजादी के संघर्ष को निर्णायक दिशा दी थी और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जो 14 अगस्त तक गांव, शहर, जिला और संभाग स्तर पर जारी रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर अपनी लोकतांत्रिक ताकत और सांस्कृतिक विरासत का प्रभाव बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के बावजूद बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का उत्साह सराहनीय रहा। उनके अनुसार, "बारिश ने तिरंगा यात्रा का आनंद दोगुना कर दिया।"
तिरंगे के तीन रंगों का संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगे के तीनों रंग साहस, वीरता और बलिदान के प्रतीक हैं। उन्होंने देश की प्रगति और गौरव की कामना करते हुए यात्रा में शामिल सभी नागरिकों को बधाई दी।
देशभक्ति के साथ नशामुक्ति का संदेश
तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के साथ नशामुक्ति का संदेश भी दिया गया। प्रतिभागियों ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। आयोजकों ने स्वस्थ और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प भी दिलाया।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!