विवादों और शासन से टकराव के बाद भी अंगद की तरह जमे: पंजीयन विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारी इधर से उधर; हवा में तैर रहे अनेक सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/इंदौर।
मध्य प्रदेश के पंजीयन विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादलों के बीच एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। ईओडब्ल्यू की एफआईआर, विवादित रजिस्ट्री प्रकरण और शासन से कानूनी टकरावों के बावजूद इंदौर में पदस्थ वरिष्ठ जिला पंजीयक डॉ. अंबरेश नायडू का नाम तबादला सूची में शामिल नहीं किया गया। इसे लेकर विभागीय और प्रशासनिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
तबादला सूची में कई अधिकारी बदले, नायडू यथावत
वाणिज्यिक कर विभाग की पंजीयन शाखा द्वारा 16 जून की रात जारी तबादला सूची में वरिष्ठ जिला पंजीयक, जिला पंजीयक, वरिष्ठ उप पंजीयक और उप पंजीयक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए।
इंदौर-1 की वरिष्ठ जिला पंजीयक मंजूलता पटेल को उज्जैन भेजा गया, जबकि रायसेन में पदस्थ रजनेश कुमार सोलंकी को इंदौर-1 की जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि लंबे समय से विवादों में रहे वरिष्ठ जिला पंजीयक डॉ. अंबरेश नायडू का नाम किसी भी सूची में नहीं होने से चर्चाओं का बाजार गर्म है।
EOW की जांच और FIR के बाद भी नहीं हुआ तबादला
डॉ. नायडू का नाम उस विवादित रजिस्ट्री प्रकरण में सामने आया था, जिसमें आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने एफआईआर दर्ज की थी। मामले में प्रशासनिक जांच के दौरान करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान और कथित अनियमितताओं के आरोप भी सामने आए थे।
हालांकि बाद में डॉ. नायडू ने हाईकोर्ट की शरण ली थी, जिसके बाद जांच प्रक्रिया पर अंतरिम राहत मिल गई थी। इसके अलावा पूर्व में हुए एक तबादले को भी उन्होंने न्यायालय में चुनौती देकर निरस्त करा लिया था।
शासन से टकराव के बावजूद पद पर बने रहने पर सवाल
सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों में नायडू और शासन के बीच कई मामलों को लेकर कानूनी विवाद रहे हैं। इसके बावजूद उनका तबादला नहीं होना विभाग के भीतर चर्चा का विषय बना हुआ है। विभागीय सूत्रों का दावा है कि नायडू की मजबूत प्रशासनिक और राजनीतिक पकड़ के कारण उनका नाम अंतिम सूची में शामिल नहीं किया गया। हालांकि इस संबंध में शासन या विभाग की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।
हाईकोर्ट के फैसले भी बने चर्चा का विषय
जानकारों का मानना है कि पूर्व में ट्रांसफर मामले में हाईकोर्ट से मिली राहत और चल रहे न्यायिक मामलों ने भी निर्णय प्रक्रिया को प्रभावित किया हो सकता है। शासन पहले भी इस मामले में न्यायालय में कानूनी चुनौती का सामना कर चुका है।
पंजीयन विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल
विभाग ने कुल सात अलग-अलग आदेश जारी कर प्रदेशभर में कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें उज्जैन, इंदौर, रायसेन, रतलाम, ग्वालियर, देवास, खरगोन, जबलपुर, सिंगरौली सहित कई जिलों के अधिकारी प्रभावित हुए हैं। तबादलों का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और व्यवस्था को मजबूत करना बताया गया है, लेकिन इंदौर में अंबरेश नायडू का पद पर बने रहना इस पूरी सूची का सबसे चर्चित विषय बन गया है।
कई सवालों के जवाब अभी बाकी
ईओडब्ल्यू जांच, विवादित रजिस्ट्री प्रकरण, पूर्व तबादला विवाद और न्यायालयी लड़ाइयों के बीच नायडू का तबादला न होना कई सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि चल रही जांच और लंबित मामलों का भविष्य में उनके प्रशासनिक दायित्वों पर क्या असर पड़ता है।
संबंधित समाचार

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!