EOW की बड़ी कार्रवाई: लोन घोटाले में बैंक मैनेजर समेत कई आरोपियों पर FIR; नकली दस्तावेजों से लिया था इतने लाख का कर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आर्थिक अन्वेषण विंग (EOW) ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से 33 लाख रुपये का लोन लेने के मामले में बैंक अधिकारियों और अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि कूटरचित संपत्ति दस्तावेजों के जरिए ऋण हासिल किया गया और बैंक स्तर पर गंभीर अनियमितताएं की गईं।
केनरा बैंक की नंदानगर शाखा का मामला
मामला केनरा बैंक की नंदानगर शाखा से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, मेसर्स अबू रोड लाइन्स के संचालक करामत खान ने वर्ष 2017 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऋण लिया था। ऋण बढ़ाने के लिए मकान नंबर 435-A, ग्रीन पार्क कॉलोनी, इंदौर के कूट रचित दस्तावेज बैंक में प्रस्तुत किए गए। पैनल एडवोकेट और मूल्यांकनकर्ता की कथित गलत रिपोर्ट के आधार पर 33 लाख रुपये का लोन स्वीकृत हुआ। भुगतान न होने पर 2019 में खाते को एनपीए घोषित कर दिया गया।
संबंधित संपत्ति पहले से ही इंडियन बैंक में बंधक थी
जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित संपत्ति पहले से ही इंडियन बैंक में बंधक थी और वर्ष 2021 में उसकी नीलामी भी हो चुकी थी। EOW की जांच में बैंक अधिकारियों द्वारा आवश्यक सत्यापन और KYC प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही और अनियमितताएं पाई गईं।
ये हैं मामले में आरोपी
इस मामले में जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें शामिल हैं- करामत खान (मेसर्स अबू रोड लाइन्स के प्रोपाइटर), मोहम्मद रफीक (संपत्ति बंधक रखने वाला), तत्कालीन ब्रांच मैनेजर जतिन गुप्ता, तत्कालीन क्रेडिट मैनेजर कमलेश दरवानी, मूल्यांकनकर्ता इंजीनियर सुनील जैन, जावेद खान और मोहम्मद इरफान खान।
मैनेजर की शिकायत के आधार पर जांच
केनरा बैंक के डिप्टी जनरल मैनेजर आनंद टोटड की शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई थी। जांच के बाद EOW ने पाया कि आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग कर बैंक से धोखाधड़ी की। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराएं 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी तथा भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7(सी) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!