लश्कर आतंकी का दावा: 3-4 साल में हमारे 30 लोग मारे गए; भारतीय एजेंट्स पर लगाया आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इस्लामाबाद।
पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी रिजवान हनीफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने दावा किया है कि पिछले तीन से चार वर्षों में संगठन से जुड़े 30 से ज्यादा लोग अज्ञात हमलावरों के हाथों मारे गए। हनीफ ने इन हत्याओं के पीछे भारतीय खुफिया एजेंसियों और उनके कथित एजेंट्स का हाथ होने का आरोप लगाया है।
हनीफ के मुताबिक, ये हमले पाकिस्तान के पेशावर, कराची और रावलपिंडी से लेकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के रावलकोट और मुजफ्फराबाद तक हुए। उसने दावा किया कि संगठन से जुड़े लोगों को वहां भी निशाना बनाया गया।
हनीफ बोला- पीओके में भी चैन से नहीं रहने दिया
सामने आए वीडियो में हनीफ आरोप लगाता है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने अपने एजेंट्स के जरिए उनके लोगों को निशाना बनाया। उसने दावा किया कि पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों के साथ पीओके में भी संगठन से जुड़े लोगों की हत्याएं हुईं। हालांकि, हनीफ के इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
पाकिस्तान पहले भी भारत पर लगा चुका आरोप
पाकिस्तान इससे पहले भी अपने यहां हुई टारगेट किलिंग के पीछे भारतीय एजेंसियों का हाथ होने का आरोप लगा चुका है। जनवरी 2024 में पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश सचिव मुहम्मद साइरस सज्जाद काजी ने भी भारत पर सीमा पार हत्याओं में शामिल होने का आरोप लगाया था।भारत ने इन आरोपों को खारिज किया था।
विदेशी मीडिया में भी सामने आए थे दावे
अप्रैल 2024 में ब्रिटिश अखबार ‘द गार्डियन’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 2020 के बाद पाकिस्तान में करीब 20 आतंकियों और उग्रवादियों की अज्ञात हमलावरों ने हत्या की। इनमें लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े लोगों के नाम भी बताए गए थे।
रिपोर्ट में पाकिस्तानी अधिकारियों और कथित खुफिया सूत्रों के हवाले से भारत पर आरोप लगाए गए थे। भारत के विदेश मंत्रालय ने इन दावों को खारिज करते हुए इन्हें भारत-विरोधी प्रचार बताया था।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी पहले स्पष्ट कर चुके हैं कि दूसरे देशों में टारगेट किलिंग करना भारत सरकार की नीति नहीं है।
दावे के बाद फिर गरमाया पुराना मुद्दा
लश्कर से जुड़े आतंकी के ताजा बयान के बाद पाकिस्तान में पिछले कुछ वर्षों के दौरान आतंकवादी संगठनों से जुड़े लोगों की अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई हत्याओं का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि, इन घटनाओं में भारत की भूमिका के पाकिस्तानी दावों को भारत लगातार नकारता रहा है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!