तीन उपचुनाव, तीन संदेश: नितिन नवीन के गढ़ में पीके की बड़ी जीत; दतिया में कांग्रेस का परचम; गुजरात में भाजपा बरकरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना/भोपाल/अहमदाबाद।
बिहार, मध्यप्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सियासी तौर पर अलग-अलग संदेश लेकर आए हैं। बिहार के बांकीपुर में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा के गढ़ में बड़ी जीत दर्ज की।
मध्यप्रदेश के दतिया में कांग्रेस ने सीट अपने पास बरकरार रखी, जबकि गुजरात के मांजलपुर में भाजपा ने बड़े अंतर से जीत हासिल की।तीनों सीटों पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था।
नितिन नवीन के गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत
सबसे चौंकाने वाला नतीजा बिहार की बांकीपुर सीट से आया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट पर प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों से जीत दर्ज की। पीके को 64,151 वोट (49.23%) मिले, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 44,827 वोट (34.40%) मिले।
राजद की रेखा कुमारी 14,273 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। खास बात यह रही कि भाजपा और राजद को मिलाकर 59,100 वोट मिले, जबकि अकेले प्रशांत किशोर को इससे 5,051 वोट ज्यादा मिले।
नितिन नवीन इस सीट से लगातार पांच बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद यहां उपचुनाव कराया गया था।
दतिया में कांग्रेस ने भाजपा को 6,016 वोट से हराया
मध्यप्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने 66,757 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले। कांग्रेस ने यह मुकाबला 6,016 वोटों से जीता।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दामोदर यादव ‘मंडल’ ने 22,527 वोट (14.30%) हासिल कर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया। भाजपा ने यहां पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बजाय आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा था। नतीजों में भाजपा को नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ पर भी बढ़त नहीं मिल सकी।
गुजरात में भाजपा की बड़ी जीत
गुजरात की मांजलपुर सीट पर भाजपा ने अपना दबदबा कायम रखा। भाजपा उम्मीदवार सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 30,630 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी।
इस तरह तीन राज्यों के उपचुनाव में बिहार में जन सुराज, मध्यप्रदेश में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा के खाते में एक-एक सीट गई।
बांकीपुर की काउंटिंग पर भी उठे सवाल
बांकीपुर में मतगणना के दौरान चुनाव आयोग की वेबसाइट पर राउंड की संख्या को लेकर असंगति दिखाई देने का दावा किया गया। वेबसाइट पर पहले 31 राउंड, फिर 32 और 36 राउंड दिखे और बाद में संख्या दोबारा 32 हो गई। हालांकि चुनाव परिणाम में प्रशांत किशोर ने स्पष्ट बढ़त के साथ जीत दर्ज की।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!