खबर
Top News

बाबा महाकाल की सवारी में चोरों का आतंक: 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं के मोबाइल-पर्स और चेन चोरी; दो दर्जन से अधिक संदिग्ध हिरासत में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अगस्त 2026, 12:26 pm
शेयर करें:
बाबा महाकाल की सवारी में चोरों का आतंक

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सावन सोमवार को निकली भगवान श्री महाकाल की सवारी में उमड़ी भारी भीड़ का जेबकतरों और चेन स्नेचरों ने जमकर फायदा उठाया। सवारी और दर्शन के दौरान 50 से अधिक श्रद्धालुओं के मोबाइल, पर्स, नकदी और सोने की चेन चोरी होने की शिकायतें सामने आई हैं।

दो दर्जन से अधिक संदिग्ध हिरासत में
महाकाल, कोतवाली और खाराकुआं थानों में शिकायतें पहुंचने के बाद पुलिस ने दो दर्जन से अधिक संदिग्ध महिला-पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सावन सोमवार को बाबा महाकाल के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे थे। वहीं महाकाल की सवारी के दौरान मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी।

इसी भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने दर्शन की लाइन और सवारी मार्ग पर श्रद्धालुओं को निशाना बनाया। कई लोगों के मोबाइल और पर्स चोरी हुए, जबकि पांच से अधिक महिलाओं ने सोने की चेन और मंगलसूत्र गायब होने की शिकायत की।

हरसिद्धि क्षेत्र में महिलाओं को बनाया निशाना
चेन चोरी की कई घटनाएं हरसिद्धि मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सामने आईं। रतलाम निवासी अनिता और उनकी रिश्तेदार आरती ने हरसिद्धि चौराहे पर मंगलसूत्र चोरी होने की शिकायत की। मुंबई निवासी श्रीजी ने भी एक महिला पर गले से सोने की चेन खींचकर भागने का आरोप लगाया।

मीरा रोड, मुंबई निवासी बबीता के साथ भी हरसिद्धि मंदिर परिसर में वारदात हुई। उनके मुताबिक, एक महिला ने उनके गले से सोने की चेन खींचने की कोशिश की।

महिला को पुलिस के हवाले किया
बबीता ने पेंडेंट पकड़ लिया और शोर मचाया, जिसके बाद परिजन ने एक संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। आरोप है कि संदिग्ध महिला चेन एक बच्ची को देकर वहां से भगा चुकी थी। पकड़ी गई महिला को महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जयपुर की महिला की भी सोने की चेन चोरी
जयपुर निवासी कमलाबाई के गले से भी सोने की चेन चोरी होने की शिकायत सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर पूछताछ शुरू की है। पुलिस अन्य शिकायतों के आधार पर भी संदिग्धों की पहचान कर रही है।

एक दिन पहले पकड़े थे 21 संदिग्ध, फिर भी हुई वारदातें
महाकाल सवारी से ठीक एक दिन पहले पुलिस ने जेबकतरों और चेन स्नेचरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। शंकरपुर, पारी डेरा, छुमछुम बाबा डेरा, मालगोदाम मार्ग, नगर निगम परिसर, कार्तिक मेला मैदान, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड समेत कई इलाकों में तलाशी लेकर 21 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था।

इसके बावजूद सवारी के दौरान बड़ी संख्या में चोरी की शिकायतें सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अब हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के साथ चोरी गए मोबाइल और आभूषणों की बरामदगी का प्रयास कर रही है।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 2 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 2 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 3 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 3 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 3 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 3 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 3 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 4 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 4 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 4 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 4 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 4 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 4 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 4 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 4 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 5 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!